विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा के महागठबंधन की कोशिशों पर कांग्रेस ने कहा-अभी कोई वार्ता नहीं

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 27 Oct 2016 11:31 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 11:43 PM (IST)

सपा द्वारा महागठबंधन बनाने की कोशिशों पर कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अभी उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया, हम चुनावी तैयारियों में जुटे हैं।

News Article Hero Image

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी द्वारा महागठबंधन बनाने की कोशिशों पर कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अभी उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया, हम चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। उल्लेखनीय है कि सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आज गाजियाबाद में कहा है कि वह गांधी, लोहिया और चरणसिंहवदियों से मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए महागंठबंधन की कोशिशों में लगे हैं।

पढ़ें, सपा घमासान का चढ़ता सूरज, अब तक 21 मंत्रियों पर चली तलवार

मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे आजाद ने समाजवादी पार्टी की कलह पर टिप्पणी करने से इन्कार करते हुए कहा कि किसी पारिवारिक विवाद में बोलना उचित नहीं है। इसके बाद भी कांग्रेस पूरी घटना पर निगाह रखे है। बिहार की तरह उप्र में महागठबंधन बनाने के सवाल पर आजाद ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। सपा की ओर से किसी से बात न करने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी तैयारी में पूरी तरह से जुटी है। राहुल संदेश यात्राओं को भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस को छोडने वालों की संख्या बढऩे के सवाल पर बताया कि इससे अधिक फर्क नहीं पड़ेगा। कुछ लोग अपने निजी हितों की खातिर नीतियों को तिलांजलि दे देते हैं।

पढ़ें- विवादों में अखिलेश का 'यश भारती', मुख्य सचिव की पत्नी के नाम पर उठे सवाल

राहुल संदेश यात्राएं अब दस तक

महासचिव गुलाम नबी आजाद ने बताया कि कांग्रेस की राहुल संदेश यात्राएं अब दस नवंबर तक चलेंगी। दीपावली पर्व के कारण यात्राओं का दूसरा चरण दो नवंबर से आरंभ किया जाएगा। बता दें कि 27 अक्टूबर को राहुल संदेश यात्राएं संपन्न होनी थी। गुलाम नबी के अनुसार यात्राओं को मिले समर्थन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर से आरम्भ दलित कांग्रेस यात्रा में वरिष्ठ नेताओं से शामिल रहने को कहा गया है।