Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमें नहीं दिख रहे अच्छे दिन, अापको दिखें तो बताइयेगाः मुख्यमंत्री

    By Ashish MishraEdited By:
    Updated: Tue, 20 Dec 2016 04:08 PM (IST)

    आज सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में 7 लोगों को यश भारती सम्मान दिया। साथ लक्ष्मीबाई पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया । इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन लोक भवन में किया गया।

    हमें नहीं दिख रहे अच्छे दिन, अापको दिखें तो बताइयेगाः मुख्यमंत्री

    लखनऊ (जेएनएन)।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सीमा पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली भाजपा सरकार में जवानों की शहादत का रिकार्ड बन गया है। सीमा पर लगातार सैनिक शहीद हो रहे हैं। केन्द्र सरकार को जुमलेबाज और अपनी सरकार को काम करने वाली सरकार की संज्ञा दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को लोक भवन में 392 लोगों को रानी लक्ष्मी बाई और सात लोगों को यश भारती से सम्मानित करने से पहले यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 'अच्छे दिन का जुमला उछाला था, किसके अच्छे दिन आये? मुझे व जनता को कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं। कहा कि सरकारों को पता रहना चाहिए कि देश के नागरिक दूसरों से मुकाबला करने में समक्ष हैं। केन्द्र सरकार ने उन्हें आर्थिक संकट में डाल दिया है। बैंकों की लाइनों में खड़ा कर दिया गया। अखिलेश ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सीमा पर सर्जिकल स्ट्राइक का दावा किया, मगर ढाई सालों में जितने जवान शहीद हुए, उतने कभी नहीं हुए। केन्द्र सरकार ने जनता के लिए काम नहीं किया। जुमलेबाजी जरूर कर रही है। जबकि समाजवादी सरकार ने जनता के कार्य किये हैं फिर लैपटाप, कन्या विद्या धन, मेट्रो, एक्सप्रेसवे, समाजवादी पेंशन, रानी लक्ष्मी बाई, यशभारती, अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम, कैंसर अस्पताल जैसे कार्यों का उल्लेख किया।

    पढ़ें- नहीं होगा अमनमणि का नार्को टेस्ट, कोर्ट ने खारिज की CBI की अर्जी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यश भारती पुरस्कार कई बार बांटे जाने पर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। मगर समाजवादी सरकार विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित करती रहेगी। अभी प्रतिभाएं तलाश रहे हैं। मौका मिला तो उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने यश भारती पुरस्कार शुरू किया था। हरिवंश राय बच्चन समेत विभिन्न क्षेत्रों की ढेरों प्रतिभाएं इस पुरस्कार से सम्मानित हुई हैं। यादव ने पूर्ववर्ती बसपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके हाथी जहां के तहां खड़े हैं। साइकिल रफ्तार से चल रही है। समाजवादी पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से 55 लाख गरीब परिवारों प्रतिमाह 500 रुपए की आर्थिक मदद मुहैया करायी जा रही है। पेंशन राशि परिवार की महिला मुखिया को दी जाती है। आने वाले समय में सभी गरीब परिवारों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। नि:शुल्क लैपटॉप वितरण योजना का लाभ पाने वालों में 60 प्रतिशत छात्राएं हैं।

    पढ़ें- कानपुर में परिवर्तन की हुंकार को मिलेगा जौनपुर के जनाक्रोश से जवाब

    392 लोगों को रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार
    मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली 86 महिलाओं व संस्थाओं और 306 महिला ग्राम प्रधानों को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार 2016-17 से सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप महिलाओं को एक लाख रुपये की राशि व स्मृति चिन्ह दिया गया।

    सात को यश भारती
    मुख्यमंत्री ने पियानो वादक ब्रायन साइलस, पैराबैडमिंटन खिलाड़ी गौरव खन्ना, खेल प्रशासन से जुड़े आनन्देश्वर पांडेय, साहित्यकार डॉ. राम सिंह यादव, संगीतकार दवेन्दर सिंह, 5 बार मिस्टर इंडिया रहे वसी खां और लोक गायिका रिचा जोशी को यश भारती सम्मान प्रदान किया।

    पढ़ें- भाजपा की सरकार में अनाज का उत्पादन कम : गुलाम नबी

    पढ़ें- सिचाई विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर आयकर का छापा

    पढ़ें- मुख्यमंत्री अखिलेश ने सात लोगों को दिया ‘यश भारती’ सम्मान

    पढ़ें- आज प्रदेश में लैपटॉप वितरण दिवस,1.30 लाख छात्रों को फायदा

    comedy show banner
    comedy show banner