हिन्दुस्तान से भ्रष्टाचार हटाने पर केंद्र सरकार को हमारा समर्थन : राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हिन्दुस्तान से भ्रष्टाचार हटाने पर केंद्र को केंद्र सरकार को समर्थन देने की हामी भर दी। राहुल आज जौनपुर में जनाक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे।
जौनपुर (जेएनएन)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नोट बंदी पर आज जौनपुर में जनाक्रोश रैली को संबोधित करने पहुंचे थे, लेकिन हिन्दुस्तान से भ्रष्टाचार हटाने पर केंद्र सरकार को समर्थन देने की हामी भर दी। राहुल गांधी आज जौनपुर में बीआरपी इंटर कालेज ग्राउंड में जनाक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे।
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के साथ राजनितिक लड़ाई, हम उनको हराएंगे। कांग्रेस भारत से भ्रष्टाचार को हटाना चाहती है, उनको हम समर्थन देंगे लेकिन नोटबन्दी का निर्णय हिंदुस्तान के गरीब मजलूमों के खिलाफ था। कांग्रेस कैशलेस के खिलाफ नहीं है लेकिन उसे जनता पर थोपा न जाए। मोदी ने देश के 99 फीसद लोगों का खून निकाल लिया। इनकी सरकार ढाई साल से गरीबों पर अत्याचार कर रही है। हिंदुस्तान का किसान रो रहा है। रोज आत्महत्या कर रहा है। अमीरों 110 करोड़ कर्ज माफ़ किया।मैंने गरीबों का कर्ज माफ़ करने की बात की,उनहोंने नहीं किया।
यह भी पढ़ें- नोटबंदी 'मोदी मेड डिजास्टर' है: राहुल गांधी
मनरेगा को उनहोंने गड्ढा खोदना कहा,इसे खत्म करने की कोशिश की। इस तरह गरीब का मजाक उड़ाया।छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का जंगल जमीन छीन लिया। आवाज उठाई तो गोली चलवाई। अमीरों के हाथ में गरीबों का धन। देश का बड़ा धन 60 परिवारों के पास है। इन परिवारों के लोग मोदी के साथ चीन-अमेरिका जाते हैं। गरीबों का मजाक उड़ाते। क्या काला धन गरीबों के पास है, या उन 60 परिवारों के पास है। कुछ कहते है आइडिया अच्छा था प्लानिंग खराब, मैं कहता हूं प्लानिंग सही थी। अगर आप समझे, गरीब का पैसा फंसाने का प्लान था। सारा कैश काला धन नहीं और सारा काला धन कैश नहीं। मनरेगा को मोदी ने गड्ढा खोदना बताया था, लेकिन अब वह मनरेगा के तहत काम करा रहे हैं।
हिंदुस्तान के चोर होशियार और कंजूस होते है। ये धन को इमारतों में विदेशी बैंक में जमीन और रियल इस्टेट में होता है। मोदी को पता है। इसके पीछे नहीं लगे। उनहोंने वादा किया 15 लाख रुपये सभी के एकाउंट में डालने को कहा, नहीं डाला। स्विस बैंक की लिस्ट मोदी के पास है, किन्तु आज तक नहीं खोला। 8 नवम्बर के बाद 1200 करोड़ की टाफी माल्या के मुंह में डाला।
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी के टी वी पर आने पर आने का खर्चा वही 60 परिवार देता है। अब नया इवेंट्स लाए सर्जिकल स्ट्राइक का। यह हिंदुस्तान पर आग का गोला है। मोदी देखें किसान खाद बीज कैश से खरीदता। उसे जला दिया।गरीबों को चोट पहुंचाई। युवाओं को चोट पहुंचाई। रोजगार के अवसर खत्म कर दिया लोगों को प्रदेश से लौटा दिया। उद्योगों को खत्म कर दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि 2-3 महीने रुकिए बैंकों में आपने जो रुपये जमा किए हैं उसी में से मोदी अपने अमीर दोस्तों का 8 लाख करोड़ का कर्ज माफ करेंगे। कैशलेस इकोनॉमी से गरीब जनता का 5 फीसद धन कमीशन में मोदी के अमीर दोस्तों को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी दगे कारतूस कभी यकीन नहीं करना : नकवी
राहुल गांधी के जौनपुर पहुंचने से पहले ही लोगों को कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, प्रमोद तिवारी व सिराज मेहंदी ने संबोधित किया।प्रमोद तिवारी ने पीएम मोदी को गद्दाफी व मोसौली की संज्ञा दी। तिवारी ने कहा कि विश्व में अगर हिटलर के बाद कोई तानाशाह हुआ है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। गुलाम नबी ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर ढाई साल पहले तक का जो विकास है वो मोदी को दहेज़ में तो मिला नहीं है। भाजपा की सरकार में अनाज का उत्पादन कम हुआ है। अब मोदी जितने भी प्रोजेक्ट का लोकार्पण कर रहे हैं, सब कांग्रेस ने शुरू किया। मोदी जमीन पर कहीं नहीं हैं, सिर्फ भाषणों में वो मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कानपुर में परिवर्तन की हुंकार को मिलेगा जौनपुर के जनाक्रोश से जवाब
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।