Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षा प्रणाली में बदलाव करेगी केंद्र : राजनाथ

    By Edited By:
    Updated: Sat, 01 Nov 2014 08:06 PM (IST)

    लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश में शिक्षा प्रणाली में बदलाव की सख्त जरू

    लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश में शिक्षा प्रणाली में बदलाव की सख्त जरूरत है और सरकार इस दिशा में काम करने जा रही है। शनिवार को जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के दीक्षांत समारोह में उन्होंने आंतकवाद और राजनीति से हटकर केवल शिक्षा पर ही चर्चा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि आजादी मिलने के छह दशक बाद भी हम एक भी विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय तैयार नहीं कर सके हैं। दुनिया के शीर्ष दो सौ विश्वविद्यालयों में हमारे देश की गिनती तक नहीं है। यह हम सबके लिए चिंता का विषय है। यह मामला राजनीति का नहीं है। हमारी शिक्षा प्रणाली का पश्चिमीकरण कर दिया गया, जिसके कारण आज यह हालात हैं। पश्चिमी ताकतों की साजिश थी जिसका हम शिकार होते गए। इतिहास उठाकर देखिए तो गणित और विज्ञान के अधिकांश फार्मूले भारत के ऋषि-मुनियों और विद्वानों की देन हैं। हमें अपने ऊपर भरोसा करना होगा। हमारी सरकार ने तय किया है कि अब समय आ गया है जब पूरी शिक्षा प्रणाली में बदलाव करने की जरूरत है। जल्द ही हमारी सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है। राजनाथ ने कहा कि केवल ज्ञान हासिल करने से व्यक्ति देश का भला नहीं कर सकता। जब तक नैतिकता की ताकत नहीं होगी ज्ञान का उपयोग व्यक्ति और समाज के विकास के लिए नहीं हो सकता। कहा कि मुझे सभी भाषाओं से प्रेम है और सबका ज्ञान भी होना चाहिए, लेकिन अगर हम हिंदी बोल सकते हैं लिख सकते हैं तो फिर संकोच किस बात का। प्रधानमंत्री ने तो अमेरिका यात्रा में बराक ओबामा से भी हिंदी में ही बात की। उन्होंने डिग्री पाने वाले युवाओं से प्रधानमंत्री की मेक इन इंडिया नीति को आगे बढ़ाने के लिए कहा।

    रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा देश

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश अब रक्षा के क्षेत्र में दूसरे का मोहताज नहीं रहेगा। हम इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर होंगे और दुनिया देखेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल की है और हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। अब हम हथियार नहीं तकनीक की मदद लेंगे और देश में ही निर्माण करेंगे। इससे हमारे नौजवानों को रोजगार मिलेगा और देश का पैसा बचेगा। कहा कि रविवार को इजरायल दौरे पर जा रहा हूं। इजरायल के पास दुनिया में सबसे बेहतरीन रक्षा तकनीक है। हमारी कोशिश होगी कि इजरायल से उच्च तकनीक हासिल की जाए।

    ----

    comedy show banner
    comedy show banner