विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर विस्फोट की धमकी

By Edited By:
Published: Mon, 11 Nov 2013 08:50 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2013 01:48 AM (IST)

लखनऊ। अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर बम विस्फोट की धमकी से भरा एसएमएस मिलने के बाद इ

News Article Hero Image

लखनऊ। अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर बम विस्फोट की धमकी से भरा एसएमएस मिलने के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

रविवार मध्य रात्रि एसएसपी केबी सिंह के मोबाइल फोन पर एसएमएस आया, जिसमें परिक्रमा मार्ग पर रात एक से दो बजे के बीच विस्फोट करने की बात कही गई थी। विस्फोट की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पूरी रात निकटवर्ती जिलों से आए आठ बम निरोधक दस्ते, डाग स्क्वायड व आधुनिक उपकरणों के साथ डीएम व एसएसपी परिक्रमा मार्ग खंगालते रहे लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। रात में ही खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों को नंबर ट्रेस करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बताते हैं कि जिस नंबर से एसएमएस आया था उसका सिम लखनऊ के एक व्यक्ति के नाम पर जारी कराया गया था लेकिन उस युवक ने ऐसे किसी भी एसएमएस से इन्कार किया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच सोमवार अक्षय नवमी पर शुरू अयोध्या की चौदह कोसी परिक्रमा सकुशल सम्पन्न हो गई। देवोत्थानी एकादशी पर अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा 12 नवंबर की रात नौ बजकर 49 मिनट से आरंभ होकर 13 नवंबर को सायं आठ बजकर 24 मिनट तक चलेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर