Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा को साफ कर देंगे आजम : कल्बे जवाद

    By Edited By:
    Updated: Mon, 01 Sep 2014 07:49 PM (IST)

    लखनऊ। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा है कि प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां सपा पर बो

    Hero Image

    लखनऊ। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा है कि प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां सपा पर बोझ हैं। उनके रहते सपा साफ हो जाएगी। आतंकवाद के खिलाफ छह सितंबर को लखनऊ चौक के आसिफी इमामबाड़ा में होने वाली रैली की तैयारी के सिलसिले में वह फैजाबाद आए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि आजम खां मुसलमानों को सपा से दूर कर रहे हैं। पहले हिंदुओं के खिलाफ आग उगली, इमाम काबा का अपमान कर देवबंदी व मजारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बरेलवी मुसलमानों को सपा से दूर किया। अब शिया उनके निशाने पर हैं। लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज इसका गवाह है। मसला हल नहीं हुआ तो जिलास्तर पर प्रदर्शन होगा। कहा कि जब आजम ने सपा छोड़ी थी तो मुलायम सिंह यादव को आरएसएस का एजेंट बताया था और अब हम दागी नजर नजर आ रहे हैं। उन्होंने उमा भारती से गले मिलते व कल्याण के साथ खुशी जाहिर करते आजम खां का चित्र दिखाकर दावा किया कि ये तस्वीरें विवादित ढ़ांचा ध्वंस के बाद की हैं। इससे साफ जाहिर है कि वे ही भाजपा के हमदर्द हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह से हुई मुलाकात का जिक्र कर उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उस बयान पर कायम रहेंगे, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुसलमान हमारे करीब आएंगे तो मुहब्बत करने लगेंगे। कहा कि आतंकवाद का मजहब से लेना-देना नहीं है। इसकी आड़ में इस्लाम को बदनाम किया जा रहा है।