अब इलाहाबाद में स्मृति को बीमार और वरुण को खेवनहार का पोस्टर जारी
इलाहाबाद में भाजपाइयों और कांग्रेसियों की पोस्टर बाजी हर रोज नए गुल खिला रही है। आज इलाहाबाद में भाजपाइयों की ओर से फिर से एक पोस्टर जारी किया गया है।
लखनऊ। इलाहाबाद में भाजपाइयों और कांग्रेसियों की पोस्टर बाजी हर रोज नए गुल खिला रही है। आज इलाहाबाद में भाजपाइयों की ओर से फिर से एक पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें भाजपा नेता और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा सांसद वरुण गांधी को दिखाया गया है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रवि सोनकर की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में कहा गया है कि स्मृति ईरानी हैं बीमार उत्तर प्रदेश की यही पुकार वरुण गांधी अबकी बार लिखा गया है। इसके अलावा इसमें 333 प्लस को भी दर्शाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।