Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश के सभी समाचार चैनल मोदी व शाह की जेब में : आशुतोष

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 11 May 2015 10:39 AM (IST)

    आम आदमी पार्टी के को-आर्डीनेटर आशुतोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पर गंभीर आरोप जड़ा है। मेरठ में क ...और पढ़ें

    Hero Image

    लखनऊ। आम आदमी पार्टी के को-आर्डीनेटर आशुतोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पर गंभीर आरोप जड़ा है। मेरठ में कल क्रांति दिवस पर किसान अधिकार सम्मेलन में आशुतोष ने कहा कि देश के सभी समाचार चैनल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जेब में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आशुतोष ने मंच से आरोप लगाया कि आप ने पूंजीपतियों के साथ भाजपा की सेटिंग का विरोध किया तो भाजपा ने आप के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। मीडिया को माध्यम बनाकर पार्टी व नेताओं की छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है। देश के सभी इलेक्ट्रॉनिक चैनल नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जेब में हैं। मोदी पूरे देश को कठपुतली बनाना चाहते हैं। वहीं आप की विधायक अलका लांबा ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मीडिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मानहानि का दावा करने की तैयारी कर रहे हैं।

    मोदी को बताया देश का सम्राट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी व अन्य पार्टियों के बाद अब आम आदमी पार्टी भी जोरदार तंज कसने लगी है। मेरठ में आम आदमी पार्टी के को-आर्डिनेटर आशुतोष ने पीएम मोदी को सम्राट बताया। आशुतोष ने कहा कि मोदी जी सारे फैसले खुद ही ले रहे हैं, पार्टी के अन्य सदस्यों को भी विश्वास में नहीं ले रहे हैं। उनकी कार्यशैली सम्राट जैसी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने कल क्रांति दिवस पर क्रांति धरा मेरठ से केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका। किसान अधिकार सम्मेलन में आशुतोष और प्रवक्ता संजय सिंह ने किसान और युवाओं को साथ लेकर नए भूमि अधिग्र्रहण कानून व भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का एलान किया। आशुतोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को सम्राट मानकर फैसले ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ऐसा आदमी बन गया है जो खुद को सम्राट मानकर फैसले ले रहा है। किसानों से बिना पूछे उनकी जमीन छीनकर पूंजीपतियों को सौंपना चाहता है। नए कानून में उपयोग न होने पर जमीन किसान को वापस करने का भी कोई प्रावधान नहीं है। कानून किसान विरोधी है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। आप किसानों के साथ कंधा मिलाकर खड़ी है। कांग्रेस या भाजपा सभी किसानों का हक मारकर उद्योगपतियों के लिए काम करती हैं। आप ने इस साठगांठ का विरोध किया तो हमारी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। किसी कीमत पर इस कानून को बनने नहीं देंगे। किसानों के साथ मिलकर पूरे देश में आंदोलन खड़ा किया जाएगा।