अखिलेश मंत्रिमंडल 'हाउस फुल अब मंत्रियों की विभाग बंटवारे पर निगाहें
अखिलेश यादव का मंत्रिमंडल 'हाउस फुल होने के बाद अब नये व प्रोन्नत वजीरों के विभागों पर निगाहें लग गयी हैं। एक-दो दिन में विभागों के बंटवारे की उम्मीद है।
लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मंत्रिमंडल 'हाउस फुल होने के बाद अब नये व प्रोन्नत वजीरों के विभागों पर निगाहें लग गयी हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के साथ कार्य बंटवारे पर चर्चा कर ली है। एक-दो दिन में विभागों के बंटवारे की उम्मीद है।
आठवें विस्तार में अखिलेश यादव ने चार नये मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करने और छह को प्रोन्नति देने व एक राज्यमंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर करने के बाद उनके विभागों के बंटवारे पर मंथन किया।
कैबिनेट की बैठक के बाद बोले सीएम- समाजवादी परिवार जैसा था, वैसा ही है
सपा सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के साथ विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम के आवास पर चर्चा की और अपनी प्राथमिकताएं भी बतायीं। सूत्रों का कहना है कि विभागों के बंटवारे पर राय बन गयी है।
मुलायम-अखिलेश के घर पहुंचे मंत्री
शपथ लेने के बाद मंत्री सीधी विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। मुलायम ने मंत्रियों को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का संदेश दिया और सरकार का कामकाज जनता तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा। सपा मुखिया से मिलने जाने वालों में गायत्री प्रजापति, मनोज पांडेय, शिवाकांत ओझा, हाजी रियाज अहमद, शंखलाल मांझी, रविदास मेहरोत्रा और नरेंद्र वर्मा शामिल थे। यहां से निकलकर मंत्री मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पहुंचे और उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने भी चुनावी तैयारी में जुटने का संदेश दिया।
संतुलन साधने को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द संभव
मुख्यमंत्री ने सिफारिश मानी : मुलायम
मंत्रियों के शपथ ग्र्रहण समारोह में एक गायत्री प्रजापति को लेकर पूछे गये सवाल पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि गायत्री प्रजापति कर्मठ कार्यकर्ता हैं, पिछड़ी जाति के हैं। मैंने उनके समेत किसी को भी मंत्री नहीं बनवाया है। कुछ सिफारिशें की थी, जिसे मुख्यमंत्री ने मान लिया। कहा कि नये मंत्रियों को बधाई और उम्मीद है कि वह अच्छा काम करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।