'हटो अब हमें करने दो' तुम्हें खजाना नहीं मिलेगा
लखनऊ। उन्नाव के राजा राव रामबख्श सिंह के किले में खजाने के बारे में संत शोभन सरकार ने कें
लखनऊ। उन्नाव के राजा राव रामबख्श सिंह के किले में खजाने के बारे में संत शोभन सरकार ने केंद्र व प्रदेश सरकार से कहा है कि सभी को वहां से हटा लें और 48 घंटे का समय दें। अपने संसाधनों से खजाना निकालकर देंगे। किले में दबे खजाने को निकालने के लिए एएसआइ अब आगे खोदाई करेगी या नहीं, इसे लेकर संशय की स्थिति बनी है।
शुक्रवार को बक्सर आश्रम में पत्रकारों को बुलाकर संत शोभन सरकार ने कहा यह उनके दो टूक शब्द हैं। '..हटो अब हमें करने दो।' तुम्हें यह खजाना नहीं मिलेगा। विदेशी लोग ऋषियों के इस देश को साधू सपेरों का देश कहते हैं। सोना निकाल विदेशी आंखों में लगा विज्ञान का चश्मा हटाना है। यह पता होना चाहिए कि विज्ञान जहां से खत्म होता है, अध्यात्म वहीं से शुरू। संत ने इस बात का भी खुलासा किया कि भारत सरकार के राज्य मंत्री चरणदास महंत के निजी सचिव आइएएस विवेक कुमार देवांगन के माध्यम से शासन में फिर बात हुई है। हालांकि किसने उनसे बात की इसका खुलासा नहीं किया।
संत ने कहा इस क्षेत्र में उनके गुरुओं ने भिक्षा पाकर रोटी खाई है। गुरु की उस एक रोटी के बदले इस क्षेत्र को खुशहाल करना चाह रहे हैं। इस कारण खजाने का 20 फीसद हिस्सा यहां खर्च के लिए दिया जाए। कहा खजाने के लिए सरकार उनको मौका दे। जो तारीख बताएं उसके दिन कोई भी अधिकारी जिसे प्रतिनिधि बनाकर भेज दें। मीडिया की मौजूदगी जरूरी है। एक प्रयोग उनको करने का मौका दिया जाए। यहां सफल हो जायं तो फिर आगे मौका दिया जाए। हम खजाना निकालते जाएंगे, उसे देश के रिजर्व बैंक में पहुंचाते जाओ। बीच में कोई बाधा स्वीकार्य नहीं है। जो खजाना हम देश को देगें उसमें राजा के वंशज, बौद्ध परिजन, भर जाति के अलावा किसी भी सरकारी एजेंसी का दावा नहीं होगा। संत ने इस बात के भी संकेत दिए कि हो सकता है कि उनके इस प्रस्ताव पर दो दिन में कोई अनुकूल जवाब आ जाए। कहा कानूनी अड़चन हैं तो अब कानून बाद में बदल लेना, पहले खजाना ले लो।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।