Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तो सूबे में उप निरीक्षकों का हो जाएगा टोटा

    By Edited By:
    Updated: Fri, 05 Jul 2013 02:32 PM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    - इसी माह 2100 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर मिल जायेगी प्रोन्नति

    - मुख्य आरक्षी से प्रोन्नति पाने वालों की राह में बना हुआ है रोड़ा

    जागरण ब्यूरो, लखनऊ : यूं तो पुलिस महकमा पहले से ही स्वीकृत पदों के सापेक्ष कर्मचारियों की बड़ी कमी से जूझ रहा है, लेकिन भविष्य में यह किल्लत और बढ़ने वाली है। अगर इस दिशा में प्रबंधन नहीं हुआ तो सूबे में उपनिरीक्षकों का टोटा हो जायेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उल्लेखनीय है कि यूपी के करीब 2100 उपनिरीक्षकों को ज्येष्ठता के आधार पर निरीक्षक पद पर प्रोन्नत किये जाने की प्रक्रिया चल रही है। अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गयी है और अगर कोई व्यवधान नहीं हुआ तो इसी माह यह प्रोन्नति कर दी जायेगी। इससे सूबे में उपनिरीक्षकों के 2100 पद खाली जायेंगे। उधर, मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत किये जाने की प्रक्रिया अदालती दांव-पेंच में फंसी हैं। अदालती हस्तक्षेप के चलते यह पूरी नहीं हो पा रही है। शासन स्तर पर ठीक से पैरवी न होने की वजह से मसला उलझा हुआ है। वर्ष 2015 तक बड़ी संख्या में उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में विवेचना से लेकर कानून-व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा बढ़ जायेगा। पुलिस महकमे में उपनिरीक्षक ही पूरी व्यवस्था की रीढ़ है। पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि इस दिशा में शासन से लगातार संवाद चल रहा है । शासन स्तर पर उपनिरीक्षकों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। हालांकि भर्ती के बाद प्रशिक्षण सम्पन्न होने में काफी वक्त लगेगा।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर