विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जवाहर नवोदय की टीम फुटबाल चैंपियन

By Edited By:
Published: Mon, 09 Mar 2015 08:46 PM (IST)

कानपुर देहात जागरण संवाददाता : माती स्टेडियम में सोमवार को जिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में जवाहर न

News Article Hero Image

कानपुर देहात जागरण संवाददाता : माती स्टेडियम में सोमवार को जिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम ने स्टेडियम ट्रेनीज क्लब को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

माती स्टेडियम में जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्टेडियम ट्रेनीज क्लब, रूरा फुटबाल क्लब, जवाहर नवोदय विद्यालय जलालपुर व संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल की टीमों ने प्रतिभाग पहला मैच स्टेडियम ट्रेनीज क्लब व रूरा फुटबाल क्लब के बीच हुआ। स्टेडियम ट्रेनीज क्लब ने 2-0 से मैच जीता। इसके बाद जवाहर नवोदय की टीम ने पुखरायां की टीम को हराया। फाइनल मुकाबला जवाहर नवोदय व स्टेडियम ट्रेनीज क्लब के बीच हुआ। जवाहर नवोदय की टीम ने शानदार प्रर्दशन कर 1-0 से मैच जीत कर चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि जेलर एसपी त्रिपाठी ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। उपक्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार, राघवेंद्र मिश्रा, राहुल शर्मा, दानिश खान, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।