केंद्र के भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध करेगी कांग्रेस
उरई, जागरण संवाददाता : वरिष्ठ कांग्रेस नेता व प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री रणजीत ¨सह जूदेव ने कहा है क ...और पढ़ें

उरई, जागरण संवाददाता : वरिष्ठ कांग्रेस नेता व प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री रणजीत ¨सह जूदेव ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। जो भूमि अधिग्रहण बिल लाया जा रहा है वह किसानों के हित में नहीं है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी। 19 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किसान रैली के माध्यम से भाजपा की नीतियों की हकीकत लोगों को बताई जायेगी।
नहर निरीक्षण भवन में बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री जूदेव ने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तब भूमि अधिग्रहण बिल लाया गया था। वह बिल किसानों के हित में था। बिना किसान की अनुमति के अधिग्रहण संभव नहीं था। अब भाजपा जो बिल लाई है उसमें किसानों को पूरी तरह से नकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ देने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों की दम पर ही सरकार बनाने में सफल हुए हैं। जिससे अब वह हर काम पूंजीपतियों के लिए कर रहे हैं। जूदेव ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी 19 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। किसानों के हित के लिए कांग्रेस बराबर संर्घष करेगी। जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाकर रैली को सफल बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार मुआवजे के नाम पर छलावा कर रही है। उसकी नीतियां किसान हित में नहीं है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर, शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप गुर्जर, पूर्व शहर अध्यक्ष डा. श्रीप्रकाश सरसेला, छाया पालीवाल, चंद्रशेखर वर्मा, कुलदीप यादव, राजीव नरायन मिश्रा, उमेश पपचीपुरा मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।