Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वांचल की बदहाली के लिए सपा और भाजपा सरकारें जिम्मेदार : राजबब्‍बर

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Fri, 26 Aug 2016 11:34 PM (IST)

    कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष राजबब्बर ने पूर्वांचल की बदहाली के लिए प्रदेश की सपा और केंद्र की भाजपा सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है।

    गोरखपुर (जेएनएन)। कांग्रेस की यात्रा का पड़ाव आज गोरखपुर रहा। यहां के रुस्तमपुर चौराहा से गुजरने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने एक जनसभा को संबोधित किया। उनका निशाना केंद्र और प्रदेश की सरकारें रहीं। कांग्रेस नेता ने पूर्वांचल की बदहाली के लिए प्रदेश सपा और केंद्र की भाजपा दोनों सरकारों को कठघरे में खड़ा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    राजबब्बर ने कहा कि आज पूर्वांचल बाढ़, सूखा, इन्सेफेलिट्स जैसी विभीषिका से गुजर रहा है। प्रदेश और केंद्र सरकार ने उन्हें इससे बचाने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने आह्वान किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता बाढ़ में फंसे लोगो का सहयोग करे। आज जो जोश कार्यकर्ताओं में दिख रहा है वह कायम रहना चाहिए। तभी कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी।

    अब तक के मुख्यमंत्रियों में अखिलेश सबसे विफल : केशव

    प्रदेश पूरी तरह बेहाल : शीला

    कांग्रेस की सीएम कैंडीडेट शीला दीक्षित ने कहा कि पिछले 27 साल में उत्तर प्रदेश पूरी तरह से बेहाल हो गया है। विकास के क्षेत्र में आखिरी पंक्ति में आ गया है, जबकि छोटे प्रदेश लगातार विकास कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश की तस्वीर बदलना चाहती है। इसके लिए 2017 का विधानसभा चुनाव बेहतर मौका है। पार्टी इस चुनाव में बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। शीला दीक्षित ने आज पार्टी के शुरू हुए '27 साल यूपी बेहाल' यात्रा से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम कांग्रेस का संदेश लेकर पूरे प्रदेश में यात्रा कर रहे हैं। हम कांग्रेस की नीतियों को सामने रखेंगे और जनता को सपा, भाजपा और बसपा के विकास की हकीकत से अवगत कराएंगे। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। कांग्रेस पार्टी यहां की स्थिति देखकर बहुत चिंतित है। कांग्रेस पार्टी समाज में समरसता की भावना के साथ सभी का विकास करना चाहती है। सत्ता में आने पर 27 सालों में पिछड़े प्रदेश को आगे लाना प्राथमिकता होगी।