Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आनलाइन सेवा शुरू, एक क्लिक पर खतौनी उपलब्ध

    By Edited By:
    Updated: Wed, 01 Aug 2012 08:08 PM (IST)

    Hero Image

    गाजीपुर : राजस्व कर्मियों के नखरों से निजात मिल गई। सरकार की 26 सेवाएं बुधवार से आनलाइन हो गईं। इसके लिए जगह-जगह सहज जनसेवा केंद्र खोले जाएंगे। जहां आमजन खसरा-खतौनी, पेंशन, जाति, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड वगैरह आन लाइन आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने डिलिया में सहज जनसेवा केंद्र का विधिवत फीता काटकर किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये आनलाइन सेवा की प्रगति की डीएम से जानकारी ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से आय, जाति, निवास, राशन कार्ड, खतौनी वगैरह 26 सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। अब लोगों को लेखपाल, कानूनगो का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सहज जनसेवा केंद्र व लोकवाणी केंद्र पर जाकर लोग खतौनी आदि प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। कासिमाबाद : बाराचवर के एडीओ पंचायत गंगासागर कुशवाहा ने सहज जनसेवा केंद्र शेरपुर ढोटारी का उद्घाटन किया। मलसा : सहज जनसेवा केंद्र का उद्घाटन एडीएम रविशंकर गुप्ता ने किया। बताया कि राजस्व के दस्तावेज और स सूचनाएं आसानी से उपलब्ध होंगे। बिरनो: कुल 17 सहज जन सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। ब्लाक परिसर में केंद्र का उद्घाटन बीडीओ शशिकांत मिश्र ने किया।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर