विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोहत्या की अफवाह पर फूंकी पशु व्यापारियों की मोटरसाइकिल

By JagranEdited By:
Published: Sat, 25 Feb 2017 07:10 PM (IST)

संवाद सहयोगी,मोदीनगर: निवाड़ी थाना क्षेत्र के ¨खदौड़ा गांव में गोहत्या की अफवाह पर शुक्रवार रात को ग

गोहत्या की अफवाह पर फूंकी पशु व्यापारियों की मोटरसाइकिल
गोहत्या की अफवाह पर फूंकी पशु व्यापारियों की मोटरसाइकिल

संवाद सहयोगी,मोदीनगर:

निवाड़ी थाना क्षेत्र के ¨खदौड़ा गांव में गोहत्या की अफवाह पर शुक्रवार रात को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने पशु व्यापारियों की रास्ते में खड़ी मोटरसाइकिल को आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

निवाड़ी थाने के ¨खदौड़ा में शुक्रवार रात को गांव का ही युवक एक गाय को गांव से बाहर ले जा रहा था। ग्रामीणों ने समझा कि वह गाय को तस्करों को बेचने के लिए ले जा रहा है। इसी शक में उसके पीछे दर्जनों की संख्या में ग्रामीण भी चल दिए। गांव से बाहर निकलने के बाद युवक उस गाय को वापस अपने घर ले जाने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक पर गाय की तस्करी करने का आरोप लगाकर उसे दौड़ा लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ते में खड़ी धौलड़ी गांव के पशु व्यापारियों की मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया और उसे गांव के चौराहे पर ले आए। लोगों ने मोटरसाइकिल में आग लगाकर पशु व्यापारियों के खिलाफ हंगामा किया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। सुरक्षा की ²ष्टि से गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया। पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल को आग लगाने वाले युवक वहां से फरार हो गए। एसओ निवाड़ी सतेंद्र कुमार राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव का युवक गाय को लेकर कहां जा रहा था और ग्रामीणों को देखकर वह वापस अपने घर की तरफ क्यों मुड़ा, इसकी भी जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।