विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेंटीनेंस चार्ज बढ़ाने पर गौर विलेज सोसायटी के लोगों का प्रदर्शन

By Edited By:
Published: Sun, 19 Jun 2016 06:56 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद क्रा¨सग रिपब्लिक स्थित गौर ग्लोबल विलेज सोसायटी में तमाम समस्याओं का को

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद

क्रा¨सग रिपब्लिक स्थित गौर ग्लोबल विलेज सोसायटी में तमाम समस्याओं का कोई समाधान न होने पर स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया।

रविवार को गौर ग्लोबल विलेज अपार्टमेंट ऑफ ऑनर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने बिल्डर द्वारा मेंटीनेंस चार्ज बढ़ाने पर प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी संजय झा ने बताया कि बिल्डर द्वारा गत वर्ष तीस फीसद मेंटीनेंस चार्ज बढ़ाया गया था और अब फिर दस फीसद मेंटीनेंस चार्ज बढ़ा दिया गया है, जिसे निवासी वहन नहीं कर सकते हैं। उन्होंने बताया बिल्डर द्वारा सोसायटी को बि¨ल्डग भी हैंड ओवर नहीं की गई है। जिस हिसाब से मेंटीनेंस चार्ज लिया जा रहा है उस हिसाब से सुविधाएं नहीं हैं। बि¨ल्डग में फायर एक्जिट गेट भी एक है। यदि कोई अनहोनी हो जाए तो बि¨ल्डग में ही लोग फंस जाएंगे। सोसायटी के निवासियों ने कहा यदि जल्द ही यह समस्याएं दूर नहीं की गईं तो वह उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर राघव, सौरभ, अंकित और भुवन मौजूद थे।