विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फर्रुखाबाद में दुष्कर्म पीडि़ता पर एसिड अटैक, बेहद गंभीर

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Tue, 12 Sep 2017 11:27 AM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 11:35 AM (IST)

पीड़िता ने चार माह पूर्व बीएसएनएल के अधिकारियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।महिला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में जिला जेल से केंद्रीय कारागार वाली सड़क पर पड़ी मिली।

फर्रुखाबाद में दुष्कर्म पीडि़ता पर एसिड अटैक, बेहद गंभीर
फर्रुखाबाद में दुष्कर्म पीडि़ता पर एसिड अटैक, बेहद गंभीर

फर्रुखाबाद (जेएनएन)। बीएसएनएल के डिवीजनल इंजीनियर व एसडीओ सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला पर रात कुछ अज्ञात लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया। महिला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में जिला जेल से केंद्रीय कारागार वाली सड़क पर पड़ी मिली। उसे लोहिया अस्पातल में भर्ती कराया गया है डाक्टरों ने उसे 60 फीसद झुलसा बताया है। 

बीएसएनएल के डिवीजनल इंजीनियर अजय प्रताप ङ्क्षसह, एसडीओ अमर ङ्क्षसह, कर्मचारी योगेंद्र ङ्क्षसह व सैनिक बलजीत ङ्क्षसह के खिलाफ इस महिला ने करीब चार महीने पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। वर्तमान में एसडीओ अमर सिंह व योगेंद्र प्रताप सिंह जमानत पर हैं। अजय प्रताप सिंहअभी जेल में हैं। जबकि, सैनिक बलजीत सिंह फरार है। 

महिला के अधिवक्ता अखिलेश कुमार ने बताया कि पीडि़ता जेल से छूटे आरोपियों की जमानत निरस्त कराने को हाईकोर्ट में अपील की तैयारी में थी। इसी संदर्भ में वह सोमवार को कचहरी आई थी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ के जुल्फिकार बना रहे 110 फीट ऊंचा मोदी का कटआउट

सोमवार देर शाम अज्ञात लोगों ने उस पर तेजाब डाल दिया। 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी अवनीश कुमार ने महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल पहुंचाया। सीओ सिटी शरद चंद्र शर्मा ने बताया कि महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान होगा। देर रात तक उसे बर्न वार्ड में शिफ्ट नहीं किया गया था। 

यह भी पढ़ें: फर्रुखाबाद में ब्लू व्हेल गेम में फंसे युवक ने चुनी मौत