विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फर्रुखाबाद में ब्लू व्हेल गेम में फंसे युवक ने चुनी मौत

By Ashish MishraEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 08:49 PM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 10:32 AM (IST)

एक माह से वह मोबाइल में ही डूबा रहता था। पहले हंसमुख स्वभाव का युवक इन दिनों बिल्कुल एकाकी हो गया था। किसी से बात भी नहीं करता था।

फर्रुखाबाद में ब्लू व्हेल गेम में फंसे युवक ने चुनी मौत
फर्रुखाबाद में ब्लू व्हेल गेम में फंसे युवक ने चुनी मौत

फर्रुखाबाद (जेएनएन)। गांव बुनियादपुर में 19 वर्षीय युवक ने शनिवार को फांसी लगा खुदकशी कर ली थी। दो दिन बाद परिवारीजन ने जब उसका मोबाइल देखा तो पता चला कि उसने ब्लू व्हेल गेम में फंसकर जान दी है। युवक ने गेम का टास्क पूरा करने को कई बार ब्लेड से कलाई पर कट लगाया था। जिसके फोटो उसके मोबाइल में मिले हैं।
गंगा कटरी क्षेत्र के ग्राम बुनियादपुर निवासी राजेंद्र दिवाकर के पुत्र रवि कुमार ने शनिवार सुबह घर में फांसी लगा जान दे दी थी। परिवारीजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवारीजन को उसकी दोनों कलाई पर कट के कई निशान दिखे थे। मगर, तब परिवारीजन ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार को जब उसका मोबाइल देखा तो उसमें ब्लू व्हेल गेम से संबंधित कई फोटो पड़े थे। युवक के ब्लेड से कलाई पर कट मारने के फोटो भी मिले।

परिवारीजन ने उसके दोस्तों से संपर्क किया तो पता चला कि एक माह से वह मोबाइल में ही डूबा रहता था। पहले हंसमुख स्वभाव का युवक इन दिनों बिल्कुल एकाकी हो गया था। किसी से बात भी नहीं करता था। पिता राजेंद्र व भाई शिवम ने बताया कि रवि पढ़ाई में तेज था। इंटर के बाद उसने एटा जिले के एक कालेज में बीएससी में प्रवेश लिया था, साथ ही जयपुर की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में नौकरी भी करने लगा था।

रक्षाबंधन पर्व पर वह गांव आ गया था। तभी से वह गुमसुम रहता था। क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि इस संबंध में परिवारीजन द्वारा पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। फिर भी मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।