Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पौधरोपण से पर्यावरण संतुलित होता है

    By Edited By:
    Updated: Mon, 10 Aug 2015 05:35 PM (IST)

    इटावा, जागरण संवाददाता : पौधरोपण से पर्यावरण संतुलित रहता है और हमें प्रदूषण मुक्त वातावरण मिलता है।

    Hero Image

    इटावा, जागरण संवाददाता : पौधरोपण से पर्यावरण संतुलित रहता है और हमें प्रदूषण मुक्त वातावरण मिलता है। यह बात अपर जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र ने कही। वे भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा आयोजित पौधरोपण व परिवार मिलन कार्यक्रम को सेविन हिल्स स्कूल में संबोधित कर रहे थे। उपजिलाधिकारी सदर महेंद्र कुमार ने कहा कि वनों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। प्रधानाचार्य कैलाश यादव ने कहा कि हमें अपना जीवन चलाने के लिए पर्याप्त मात्रा में अन्न उपलब्ध होता है। इससे पर्यावरण में शुद्धता आती है। हमें पौधे लगाकर आसपास के माहौल को शुद्ध बनाना है। इस अवसर पर पर्यावरण विशेषज्ञ राजीव चौहान, केकेडीसी के प्रबंधक लक्ष्मीपति वर्मा, कार्यक्रम संयोजक शिव किशोर दुबे एडवोकेट, सेविन हिल्स के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र यादव, सहसंयोजक अपर्णा चौधरी व परिषद के अध्यक्ष वीके ¨सह, सचिव अर¨वद तिवारी, कोषाध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित, तथा सदस्य उषा अर¨वद, सुभद्रा शुक्ला, इंदु कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र दीक्षित, जगदीश प्रसाद पांडे, अर¨वद चौधरी, अश्वनी मिश्रा उपस्थित रहे। पौधरोपण हेतु पौधे शैलजा पाठक द्वारा दान स्वरूप प्रदान किये गए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ जिसका संचालन स्नेहलता उमराव ने किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य महेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम को सकुशल सफल बनाने में सुनील राजपूत व सौरभ दुबे का आभार व्यक्त किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें