यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भगवान कामतानाथ से सरकार की सफलता की प्रार्थना

चित्रकूट, जागरण संवाददाता : नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण लेते ही धर्मनगरी के व्यापारियों का जत्था भगवान कामतानाथ के दरबार पहुंचा। फूलमाला से भगवान का श्रृंगार कर आरती की गई। सभी ने सरकार के सफलता पूर्वक चलने की प्रार्थना की।
सोमवार की शाम जब प्रधानमंत्री पद की शपथ नरेंद्र मोदी ले रहे थे तभी व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के दल ने श्री कामतानाथ प्रमुख द्वार पहुंचकर भगवान का श्रृंगार किया। सामूहिक रूप से आरती कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने व सरकार के सफलतापूर्वक चलने की प्रार्थना की गई। व्यापारियों ने कहा कि देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। नई सरकार से व्यापारियों को कई उम्मीदें हैं। जल्द ही नई सरकार व्यापारियों के लिए कार्य करेगी। पूजन के बाद व्यापारियों ने श्रद्धालुओं को मिठाई बांटकर खुशी जताई।
इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, धरमचंद्र गुप्ता, अंकित केशरवानी, जितेंद्र धतुरहा, भोला नामदेव व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
