Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मायावती पर अभद्र टिप्पणी मामले में महेंद्र सिंह टिकैत की मृत्यु रिपोर्ट दाखिल

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Sun, 24 Sep 2017 06:18 PM (IST)

    मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ वारंट में मृत्यु से संबंधित रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी गई।

    मायावती पर अभद्र टिप्पणी मामले में महेंद्र सिंह टिकैत की मृत्यु रिपोर्ट दाखिल

    बिजनौर (जेएनएन)। बसपा मुखिया व तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ जारी गैरजमानती वारंट में पुलिस व नगर पंचायत सिसौली की मृत्यु से संबंधित रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी गई। सरकारी वकील के अनुसार इसके बाद कोर्ट से चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ सुनवाई समाप्त करने की अंतिम मुहर लगा दी जाएगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तस्वीरों में देखें-सपा सम्मेलन और प्रतीकों की दुनिया

    पूर्व गन्ना राज्य मंत्री स्वामी ओमवेश ने 30 मई 2008 को किसान उत्पीडऩ के खिलाफ दारानगर गंज में पंचायत का आयोजन किया था, जिसमें चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत व रालोद मुखिया अजित सिंह ने भाग लिया था। आरोप था कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने तत्कालीन मुख्यमंत्री व बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। मामले में पुलिस ने शहर कोतवाली में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। टिकैत की गिरफ्तारी को लेकर सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी थी। सिसौली में तीन दिन तक घेराबंदी हुई थी। बाद में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने बिजनौर न्यायालय में समर्पण कर दिया था।

    यह भी पढ़ें: सपा के प्रांतीय सम्मेलन में मुलायम का प्रतीकात्मक चित्र शिवपाल नदारद

    यह मामला द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में विचाराधीन है। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 15 मई 2011 को निधन हो गया। कोर्ट में चौधरी टिकैत के निधन से संबंधित रिपोर्ट पुलिस ने पेश नहीं की। कोर्ट में लगातार कई तारीख पर हाजिर न होने के कारण द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप जैन ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। शनिवार को पुलिस विभाग व नगर पंचायत सिसौली की ओर से जारी चौधरी टिकैत की मृत्यु से संबंधित रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी गई। नगर पंचायत सिसौली की रिपोर्ट अधिवक्ता प्रवीण देशवाल ने पेश की। एडीजीसी गंगाराम ने बताया कि चौधरी टिकैत की मृत्यु से संबंधित रिपोर्ट केस की पत्रावली में लगा दी गई है। 

    यह भी पढ़ें: पीसीएस-2017 की परीक्षा में 465297 अभ्यर्थियों का इम्तिहान