विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुकान में आग लगाई, तनाव

By Edited By:
Published: Sat, 14 Sep 2013 10:18 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2013 10:19 PM (IST)

News Article Hero Image

बिजनौर : नगर के निकट स्थित गांव रामपुर बकली में एक दुकान में आग लगा दी गई। इससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। मामला दो सम्प्रदाय का होने के कारण गांव में तनाव हो गया। पुलिस ने दुकानदार और आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। साथ ही गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम रामपुर बकली निवासी रामकुमार की गांव में परचून की दुकान है। शुक्रवार की रात्रि असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़कर उसकी दुकान में आग लगा दी। इससे दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। दुकानदार ने गांव के आबिद पर आग लगाने का आरोप लगाया। इस पर गांव में तनाव हो गया। पुलिस ने दुकानदार और आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। शहर कोतवाल राकेश वशिष्ठ ने बताया कि दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर