विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिकारियों पर 50 हजार का जुर्माना

By Edited By:
Published: Tue, 19 Feb 2013 11:21 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2013 11:22 PM (IST)

News Article Hero Image

बढ़ापुर, बिजनौर : बढ़ापुर वन रेंज के वनकर्मियों ने ग्राम शाहअलीपुर कोटरा में छापा मारकर शिकारियों के घर से जंगली सुअर का मांस बरामद किया है। वन विभाग के अफसरों ने इन शिकारियों पर पचास हजार रुपये का जुर्माना किया है। वन क्षेत्राधिकारी ने शिकारियों से जुर्माने के 25 हजार रुपये जमा होने की पुष्टि की है।

बढ़ापुर वन रेंज के वन दरोगा नत्थू सिंह, अधिकारी वनरक्षक चन्द्रभान सिंह, चन्दन सिंह ने ग्राम शाहअलीपुर कोटरा निवासी दिनेश, सुनील, रोहिताश आदि के घर छापा मारकर जंगली सुअर का मांस पकड़ा। शिकारियों ने पूछताछ के दौरान वनकर्मियों को बताया कि उन्होंने शेलापानी के जंगल से जाल लगाकर जंगली सुअर पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी कल्लूराम ने बताया कि जांच में दिनेश, सुनील व रोहिताश सहित समेत आठ शिकारी शामिल है। वनकर्मियों ने इनके घरों से मांस सहित जाल बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि इन शिकारियों पर पचास हजार रुपये का जुर्माना किया गया है, जिसमें 25 हजार रुपया बतौर जुर्माने की रकम जमाकर चुके हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर