Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महंगाई का भरपूर विरोध, अप्रत्याशित बंदी

    By Edited By:
    Updated: Thu, 20 Sep 2012 07:24 PM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    सोनभद्र : डीजल मूल्य वृद्धि, रसोई गैस की राशनिंग व एफडीआई के विरोध में गुरुवार को भारत बंद का व्यापक असर सोनांचल में देखने को मिला। राजनीतिक दलों ने जुलूस निकाला। व्यापारियों ने समर्थन में अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी। जनपद में अभूतपूर्व बंदी रही। बंद का असर निजी विद्यालयों तक पर दिखा। बंदी के प्रति आम जनता की भरपूर मौन सहमति का भी अहसास बखूबी दिखा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर राब‌र्ट्सगंज नगर में भ्रमण किया। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया एवं बरवाडीह-चुनार पैसेंजर ट्रेन को रोक कर केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए। इस मौके पर जिला संयोजक गोविंद यादव, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, रामलखन सिंह, अजीत चौबे, आलोक सिंह, अशोक मिश्र, माला चौबे, जोखन सिंह पटेल, अरविंद पांडेय, अनूप तिवारी, पंकज पटेल ने संबोधित किया। कमलेश चौबे, संतोष शुक्ला, मंटू मिश्र, यादवेंद्रदत्त द्विवेदी, प्रमोद यादव आदि मौजूद थे, वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने भी भारत बंद के समर्थन में नगर में जुलूस निकालकर दुकानें बंद कराई और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव सहित विकास मित्तल, लल्लन सिंह, संतोष केशरी, राजकुमार जालान, ऐसर अली, गोपाल बगाड़िया, प्रदीप जायसवाल, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे। भारत बंद को अधिवक्ता समुदाय का भी व्यापक समर्थन मिला। समर्थन में अधिवक्ता गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सतपाल जैन, रतनलाल गर्ग, मोहन लाल केशरी, रामेश्वर जैन, गोविंद सिंह, धर्मराज जैन, मुकेश जायसवाल, नरेन्द्र गर्ग, राकेश गुप्ता, पुनीत जैन, रवि वर्मा, चन्द्रभान अग्रवाल आदि मौजूद थे। उधर अपना दल, सीपीआई, एमसीपीआई, भाकपा कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में नगर में जुलूस निकालकर भ्रमण किया। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में बढ़ौली चौक पर जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की। यशवंत सिंह, डॉ. आरके शर्मा, का. श्यामाचरण गिरी, फारूख अली, पं. रामकृष्ण पाठक, अमरेश सिंह पटेल, हरि प्रसाद धांगर, अशोक फौजी, छोटेलाल पटेल, मुरारे नाथ कुशवाहा आदि मौजूद थे। भारत की कम्युनिष्ट पार्टी मा‌र्क्सवादी के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में नगर में जुलूस निकाला।

    दुद्धी संवाददाता के अनुसार तहसील मुख्यालय व आसपास के बाजारों को सपा के जुबेर आलम, गौस मोहम्मद खां, रामलोचन तिवारी, रामेश्वर राय समेत कई दर्जन सपा के नेताओं ने कस्बे तो अमवार बाजार में ईश्वर प्रसाद निराला की अगुवाई में सड़क पर उतरे लोगों ने कराया। भाजपा के नगर अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि की अगुवाई में बाइक जुलूस निकाला। जिला मंत्री सुरेंद्र अग्रहरि, दिनेश अग्रहरि, पवन सिंह, नीरज कुमार, विनय कुमार, नीरज जायसवाल समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

    ओबरा संवाददाता के अनुसार सैकड़ों की संख्या में भाजपा, सपा एवं व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर नगर के बाजार की दुकानों, विद्यालयों को बंद कराया तथा प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। वहीं युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर चोपन-शक्तिनगर पैसेंजर रोककर घंटों विरोध प्रदर्शन किया। धमेन्द्र नन्हे, व्यापार मंडल के संरक्षक आलोक भाटिया, अनिल यादव, रमेश वर्मा, बचाऊ यादव, अशोक यादव, श्याम सुंदर, कृष्णामाली, पुष्पेन्द्र मिश्र, विष्णु देव झा, विकास सिंह चीकू, खुर्शीद आलम, माधव सिंह, मुस्तफा खान, सुशील यादव, भाजपा के धर्मेन्द्र सिंह, बृजेश पांडेय, धर्मराज सिंह, जेपी सिंह, कृष्णानंद सिंह, मंगलेश अग्रवाल, मिथिलेश, बजरंगी, संजय सिंह, अफरोज, व्यापार मंडल के संजय अग्रवाल, पवन जिंदल, जगमिंदर, वीरेन्द्र गर्ग, संजय अग्रहरि, मनोज सोनकर आदि आदि मौजूद थे।

    चुर्क संवाददाता के अनुसार एफडीआई के विरोध में व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई, भाजपा एवं सपा के कार्यकर्ताओं ने बाजार स्थित चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। व्यापारियों एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर सभा की। व्यापार प्रतिनिधिमंडल नगर अध्यक्ष राकेश खत्री, राजेश जैन, विमल, पवन गर्ग, अजय श्रीवास्तव, रामराज्य, मेहीलाल, पन्ना लाल जायसवाल, भाजपा के कैलाश तिवारी, ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद थे।

    रामगढ़ संवाददाता के अनुसार भारत बंद का समर्थन करते हुए स्थानीय व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखी। रामगढ़ बाजार में बंदी का मिला- जुला असर रहा। वहीं कस्बे के कई स्कूल-कालेज भी छुट्टी कर दी गई। इस मौके पर रवि चौबे, चन्द्रिका सिंह, विनोद सिंह, उमेश पाठक, दिलीप शुक्ला, जयप्रकाश पांडेय, प्रमोद केशरी, आदि मौजूद थे।

    सलखन संवाददाता के अनुसार सपाइयों ने बाजार बंद कराया। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया। मुन्ना, दरोगा यादव, लालचन्द्र यादव, ओमप्रकाश यादव, अमरेश जयसवाल आदि मौजूद थे।

    म्योरपुर संवाददाता के अनुसार व्यापारियों व राजनीतिक दलों ने विरोध स्वरूप जुलूस निकाला। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। इस मौके पर अशर्फी लाल, विनय जायसवाल, नसीम सिद्दीकी, विजय गुप्ता, संतराम गुप्ता, सपा के जितेन्द्र यादव, मो. शमीम, भाजपा नेता सोनाबच्चा अग्रहरि, सुजीत सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।

    गोविंदपुर संवादाता के अनुसार क्षेत्र के म्योरपुर, आश्रम मोड़, देवरी, किरबिल आदि कस्बों के व्यापारियों ने अपनी दुकाने बंद रखी। इस मौके पर विजय गुप्ता, शमीम, राधेगुप्ता, संतराम, जितेन्द्र प्रसाद, सुजीत सिंह, अमित जायसवाल आदि मौजूद थे।

    खलियारी/वैनी संवाददाता के अनुसार भारत बंद के दौरान खलियारी बाजार भी पूर्ण रूपेण बंद रहा। बंदी के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसेवक खरवार, संजय जायसवाल, रामनरेश विश्वकर्मा, कैलाश जायसवाल, पीएन पांडेय सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

    डाला संवाददाता के अनुसार युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकालकर केन्द्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया।

    चोपन संवाददाता के अनुसार महंगाई और एफडीआई के विरोध में भारत बंद का समर्थन करते हुए नगर के व्यापारियों ने दुकाने बंद रखी। विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी भारत बंद का समर्थन किया। इस दौरान केन्द्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया गया।

    आसनडीह संवाददाता के अनुसार जसंमो के जिला संयोजक प्रमोद चौबे के नेतृत्व में बभनी चौना रोड पर सांकेतिक चक्काजाम व महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर देवेंद्र कुमार, विश्वामित्र, इंद्रदेव, शैलेंद्र, संतोष, रामफल, मनीष, जींदलाल, हरिशंकर, सुरेश, हरिदेवी आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

    कोन संवाददाता के अनुसार सपा के जिला कोषाध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल व भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रभात पांडेय के, जिला मंत्री शिव कुमार गुप्ता, बृज कुमार, महंगुराम, मोती चंद्र, शिवरात्री प्रसाद व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार जायसवाल, महामंत्री ओम प्रकाश, संगठन मंत्री ईश्वर नारायण मिश्रा ने दुकानों को बंद कराया। दो पहर तक दुकानें बंद थी।

    रेणुकूट संवाददाता के अनुसार मंहगाई और एफडीआई के विरोध में भारत बंद के समर्थन में रेणुकूट व पिपरी के व्यापारियों व राजनीति दलों के लोगों ने दुकानें बंद कराई। नगर में इसका मिला जुला असर रहा।

    महिलाओं ने संभाला मोर्चा

    दुद्धी: रसोई पर कसते सरकारी शिकंजे से खफा महिलाओं ने गुरुवार को प्रगतिशील महिला संगठन के बैनर तले जबरदस्त अंदाज में प्रदर्शन किया। महिलाएं घर का चूल्हा चौका छोड़कर सड़क पर डा. ममता मौर्या की अगुवाई में निकली। महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पर बकायदा जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घंटो प्रदर्शन करने के पश्चात महिलाओं ने नायब तहसीलदार राजाराम को राष्ट्रपति के नाम प्रेषित एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर वंदना कुशवाहा, अनीता सिंह, नाजमा खातून, राधिका देवी, संगीता देवी, कंचन, उपेंद्र लता, तारादेवी समेत कई दर्जन महिलाएं उपस्थित थी।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर