Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    धान रोपने की नई मशीन का हुआ प्रदर्शन

    By Edited By:
    Updated: Sat, 28 Jun 2014 09:40 PM (IST)

    जागरण संवाददाता,बस्ती: किसानों के लिए खुशखबरी है। कटाई के बाद धान रोपने की मशीन आ गई है। यह मशीन एक साथ आठ लाइनों में धान रोपेगी। मजे की बात यह है कि न केवल श्रमिकों की बचत होगी बल्कि उत्पादन भी 20 फीसद बढ़ जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धान रोपने की अत्याधुनिक मशीन केरला थिसूर की एक फर्म द्वारा तैयार किया गया है। पैडी ट्रांसप्लांटर के नाम से जानी जाने वाली यह मशीन डेढ़ घंटे में एक एकड़ खेत में धान की रोपाई करेगी। मशीन में 4.7 हार्सपावर का डीजल इंजन लगा है। प्रति घंटा 800 मि.ली.डीजल की खपत है।

    धान रोपने की नई मशीन किसान सशक्तिकरण के लिए काम कर रही राजा लक्ष्मेश्वर सिंह शिक्षा जागरुकता एवं वन उत्थान समिति द्वारा मंगाया गया है। संयुक्त कृषि निदेशक अशोक कुमार की मौजूदगी में तकनीकी विशेषज्ञों ने इसका प्रदर्शन शनिवार को साऊंघाट विकास क्षेत्र के गंधरिया फैज गांव में किया गया। मशीन को देखने के लिए पूरे दिन किसानों का तांता लगा रहा।

    इस अवसर पर समिति के सचिव ऐश्वर्य राज सिंह ने बताया कि जापान,कोरिया तथा चीन में 90 फीसद धान प्रत्यारोपण मशीन द्वारा किया जा रहा है। भारत के केरला, तमिलनाडु,उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में इस तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है