Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमालपुर मस्जिद में नमाज पढ़ने का एलान

    By Edited By:
    Updated: Sat, 11 Jan 2014 06:42 PM (IST)

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बरेली : सत्ता का साथ छूटते ही मौलाना तौकीर रजा खां पुराने रंग में नजर आए। उन्होंने कैंट थाने के गांव कमालपुर की मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने जाने का यह कहते हुए एलान कर दिया कि हुकूमत या प्रशासन में हिम्मत है तो रोककर दिखाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह वही मस्जिद है, जहां ईद की नमाज पढ़ने के प्रयास पर विवाद खड़ा हो गया था। तभी से गांव में तनाव बना हुआ है। अब आकर नमाज पर रोक लगा दी गई है। इस मुद्दे पर आइएमएसी पदाधिकारियों की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर ज्ञापन दिया था। उसके बाद मामला सीओ को भेज दिया गया। इस मामले में मौलाना तौकीर रजा खां शनिवार को खासे आक्रामक दिखे। सपा से रिश्ते खत्म करते हुए मस्जिद में नमाज पर रोक का मामला भी उठाया। कहा कि सपा सरकार के रहते नमाज पर रोक लगा दी गई। तब जबकि वहां पिछले 40 साल से नमाज हो रही थी। चेतावनी दी कि जुमे वाले दिन कमालपुर में नमाज पढ़ने जाएंगे। प्रशासन में हिम्मत हो तो रोक ले।

    क्या है विवाद

    कैंट थाने से करीब पांच किमी दूर कमालपुर गांव है। अल्पसंख्यक आबादी कम है। ग्रामीणों ने नमाज के लिए मस्जिद भी बना रखी है। ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोग ठिरिया आते थे। दो साल पहले गांव में ही ईद की नमाज पढ़ने का प्रयास हुआ तो विरोध शुरू हो गया। अब इधर आकर मस्जिद में नमाज नहीं हो रही है।

    किसने क्या कहा

    मस्जिद में नमाज हो रही है। नए निर्माण पर रोक है। इस संबंध में दोनों पक्षों का थाने बुलाकर उनसे शांति बनाए रखने के लिए कह दिया गया है।

    - पुष्पा देवरार, एएसडीएम

    गांव की मस्जिद में करीब तीन जुमे से दोनों पक्षों में विवाद के चलते नमाज नहीं हो रही है। हल निकालने के लिए दोनों पक्षों को ईदमिलादुन्नबी के बाद थाने बुलाया जाएगा।

    - अखंड प्रताप सिंह, सीओ चतुर्थ

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर