विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेन में पानी खत्म, हंगामा

By Edited By:
Published: Sat, 02 Aug 2014 08:42 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली : मुजफ्फरपुर से जम्मू को जाने वाली ट्रेन की चार स्लीपर बोगियों में पानी खत्म हो गया था। इसके लिए यात्रियों ने शाहजहांपुर में हंगामा किया लेकिन वहां से ट्रेन को आगे बढ़ा दिया गया। बरेली पहुंचने पर उसमें पानी भरा गया तो यात्री शांत हुए।

मुजफ्फरनगर से जम्मू को जाने वाली ट्रेन की चार बोगियों में सुबह हरदोई में पानी खत्म हो गया था। यात्रियों ने हरदोई के स्टेशन मास्टर से शिकायत की। लेकिन वहां पानी नहीं भरा और कहा कि शाहजहांपुर में पानी भरा जाएगा। यात्री शाहजहांपुर पहुंचे लेकिन वहां भी पानी नहीं भरा गया। इससे परेशान यात्रियों ने हंगामा किया। मामला बढ़ा तो कंट्रोल को सूचना दी गई। इसी दौरान वहां से ट्रेन चला दी गई। सुबह 9:20 बजे ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची। चूंकि कंट्रोल से पानी खत्म होने की सूचना पहले से यहां दे दी गई थी। इसलिए बरेली पहुंचते ही ट्रेन में पानी भरा गया। करीब दस मिनट रुकने के बाद ट्रेन को जम्मू के लिए रवाना कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।