Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 14 से

    By Edited By:
    Updated: Sat, 05 Oct 2013 06:24 PM (IST)

    बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे 14 अक्टूबर से 27 नवंबर तक लखनऊ से अहमदाबाद के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस चलाएगा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और त्योहारों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

    ट्रेन नंबर 09407 अहमदाबाद से 14 अक्टूबर दोपहर 11:35 बजे रवाना होकर मथुरा जंक्शन शाम 5:20 बजे, हाथरस सिटी शाम 6:50 बजे, कासगंज शाम 7:45 बजे, गंजडुडवारा रात 8:16 बजे, फर्रुखाबाद रात 9:40 बजे, कन्नौज रात 10:50 बजे, कानपुर 12:22 बजे, कानपुर सेंट्रल से 12:45 बजे रवाना होकर रात 2:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09408 लखनऊ से 16 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर कानपुर सेंट्रल 4:25 बजे, कन्नौज शाम 6:05 बजे, फर्रुखाबाद शाम 7:45, कासगंज रात 9:50 बजे, हाथरस सिटी रात 10:52 बजे, मथुरा छावनी रात 11:40 बजे, मथुरा जंक्शन से रात 12:05 बजे रवाना होकर अहमदाबाद सुबह 7:15 पर पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर