Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जंक्शन से जल्द रफ्तार भरेंगी इज्जतनगर की ट्रेनें

    By Edited By:
    Updated: Thu, 20 Feb 2014 01:02 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, बरेली : इज्जतनगर रेल मंडल की ट्रेनों का संचालन बरेली जंक्शन से जल्द शुरू होगा। इसके लिए बरेली सिटी-जंक्शन जोड़ने को एक मार्च से ब्लॉक लिया जाएगा। रेल मंडल के अफसरों ने सिटी स्टेशन से पीलीभीत, लखनऊ और टनकपुर की ट्रेन संचालन का फैसला लिया है, जिसके चलते सभी स्टेशनों को पत्र भेजा जा चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जंक्शन और बरेली सिटी स्टेशनों को बड़ी लाइन (ब्रॉडगेज) से जोड़ने का काफी दिनों से इंतजार था। अब जाकर इज्जतनगर रेल मंडल के अफसरों ने एक मार्च से लगभग तीन किमी लंबी छोटी लाइन (मीटरगेज) को उखाड़ ब्राडगेज में परिवर्तित करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेल मुख्यालय, गोरखपुर से ब्लॉक की परमीशन मिल चुकी है।

    इस दौरान जंक्शन से पीलीभीत, टनकपुर, लखनऊ और टनकपुर की ट्रेनों को सिटी स्टेशन से चलाया जाएगा। जंक्शन की गुड्स लाइन समेत तीन लाइन से ट्रेन जा सकेंगी, तो वहीं कासगंज से आने वाली ट्रेनों को दो लाइन तैयार होंगी। हां, वर्तमान में जंक्शन से डीजल शेड जाने वाली लाइन में काटा डाल एकमात्र काठगोदाम पैसेंजर चलाने की कवायद चल रही है।

    ब्रॉडगेज बनते ही इज्जतनगर की सभी बड़ी लाइन की ट्रेनों का संचालन जंक्शन से होगा। वाया रामपुर से आने वाली ट्रेनें भी लालकुआं-बहेड़ी वाया सिटी आएंगी।

    53 करोड़ होंगे खर्च

    सिटी-जंक्शन जोड़ने पर 53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें जंक्शन का यार्ड री-मॉडलिंग कार्य भी किया जाएगा।

    यात्री सिटी स्टेशन से पकड़ें ट्रेन

    ब्लॉक के चलते यात्री बरेली सिटी स्टेशन से ट्रेनों को पकड़ सकेंगे। यह सभी ट्रेनें सिटी स्टेशन तक आएंगी और यहीं से जाएंगी।

    सिटी से पैसेंजर ट्रेन छूटने का समय

    ट्रेन नं. नाम समय

    52256 बरेली गोंडा सुबह 04.45

    15314 बरेली-ऐशबाग सुबह 06.40

    52213 बरेली-मैलानी शाम 07.10

    52207 बरेली-पीलीभीत शाम 07.35

    15309 बरेली-ऐशबाग सुबह 08.05

    52243 बरेली-ऐशबाग सुबह 09.00

    52215 बरेली-पीलीभीत दोपहर 12.05

    52203 बरेली-टनकपुर दोपहर 02.50

    52205 बरेली-पीलीभीत शाम 05.45

    15316 बरेली-गोंडा रात 20.54

    15307 बरेली-ऐशबाग रात 10.02

    वर्जन

    सिटी-जंक्शन जोड़ने को हरी झंडी मिल गई है। यह काम जल्द शुरू होगा। जंक्शन से संचालित छोटी लाइन की ट्रेन सिटी स्टेशन से चलेंगी।

    - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर