विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिरन की खाल, सींग व मांस के साथ एक गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Fri, 28 Mar 2014 12:28 AM (IST)

News Article Hero Image

बलरामपुर : एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। हिरन का शिकार कर आ रहे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है। उसके पास से हिरन की खाल, सींग व बोरे में भरा मांस तथा काटने में प्रयुक्त चाकू, कुल्हाड़ी भी बरामद किया गया है। घटना हरैय्या सतघरवा थाना क्षेत्र के खैरमान बांध की है।

हरैय्या सतघरवा संवादसूत्र के अनुसार एसएसबी नौवीं वाहिनी खंगरानाका के सहायक सेनानायक शैलेष कुमार सिंह, वन विभाग के वन दारोगा विनोद मिश्र, सालिक राम वर्मा व वॉचर नियामत अली के साथ गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे गश्त पर थे। इसी दौरान हरैय्या थाना क्षेत्र के खैरमान बांध के समीप एक व्यक्ति साइकिल पर बोरा लादकर आता दिखा। जवानों को देखकर वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया और तलाशी लेने पर उसके पास से बोरे में भरा हिरन का खाल, सिर, सींग व मांस बरामद हुआ। साथ में चाकू व कुल्हाड़ी भी मिला है। पूछता में आरोपी ने अपना नाम शबूर अहमद (50)पुत्र बच्चू अहमद निवासी महादेव के मजरे फजलहवा थाना हरैय्या बताया है। सहायक सेनानायक सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। हिरन को गोली भी मारी गई है, लेकिन असलहा बरामद नहीं हुआ है।