Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शोभायात्रा निकाल भगवान महावीर के उपदेशों का उद्घोष

    By Edited By:
    Updated: Sun, 13 Apr 2014 11:49 PM (IST)

    बहराइच : रविवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर में शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। जयंती की पूर्व संध्या पर समाज की नवचेतना महिला मंडल समिति ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह से ही जयंती की शोभायात्रा को लेकर विशेष तैयारियां की गई। जैन मंदिर में धर्मावलंबियों ने विधि-विधान के साथ भगवान का अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। भगवान महावीर की प्रतिमा रथ पर रख शोभायात्रा शहर के बड़ीहाट, पीपल चौराहा, घंटाघर, नानपारा बस स्टैंड, छावनी चौराहा होते हुए वापस घंटाघर मार्ग से मंदिर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में घोड़ों पर सवार बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। जैन अनुयायियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया और भक्तों ने प्रसाद वितरित किया। यात्रा के दौरान महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां शामिल रहे। शोभायात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। यात्रा में समाज अध्यक्ष अरुण जैन, महामंत्री पीयूष जैन, अजय जैन, समिति अध्यक्ष सुनील जैन, मीडिया प्रभारी वैभव जैन, संजीव जैन, निखिल जैन, अभिषेक जैन, राजा जैन, सोनल जैन, साकेत जैन, ऋषभ जैन, साधना जैन, अंजुल, डिंपल, रूबी, मंजू, अर्पिता जैन, स्तुति जैन सहित भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner