Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेल इंडिया ट्रस्ट ने गोद लिए प्रतिभाशाली निशानेबाज

    By Edited By:
    Updated: Mon, 26 Sep 2016 11:55 PM (IST)

    बड़ौत (बागपत) : खेल इंडिया ट्रस्ट की प्रबंधन समिति ने बड़ौत राइफल क्लब के चार होनहार निशानेबाजों को गो

    Hero Image

    बड़ौत (बागपत) : खेल इंडिया ट्रस्ट की प्रबंधन समिति ने बड़ौत राइफल क्लब के चार होनहार निशानेबाजों को गोद लेकर उनकी प्रतिभा को तराशने का निर्णय लिया।

    सोमवार को बड़ौत राइफल क्लब पर आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों आवेदनों में से चार निशानेबाजों का चयन किया गया। चयनितों को निशानेबाजी से संबंधित आवश्यक साजो-सामान, रेंज का खर्चा, ड्रेस तथा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक अमित राय जैन, अध्यक्ष भगत ¨सह तोमर, सचिव दीपक तोमर, कोषाध्यक्ष विपुल चौधरी की टीम ने निशानेबाजों का चयन किया। बड़ौत निवासी दीपक गिरी, कनियान निवासी उदित चौधरी, मंडी हिमाचल निवासी नवीन व जतिन को खेल इंडिया ट्रस्ट ने गोद लेने की घोषणा की। इस मौके पर सहदेव ¨सह, क्षेमपाल ¨सह, उज्ज्वल चौधरी, दीपक शर्मा, मुकेश, विशाल, गौरव, कुणाल आदि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें