Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दबंगों ने गिराई शौचालयों की दीवार

    By Edited By:
    Updated: Sat, 19 Jul 2014 11:29 PM (IST)

    बदायूं : छम्मन बाबा की पुलिया के समीप निर्बल वर्ग की महिलाओं को पालिका प्रशासन की तरफ से पांच दशक पूर्व बनवाए गए शौचालय पर दबंगों ने कब्जा करने के उद्देश्य से उसकी दीवार गिरा दी। शौचालय में लगी सीट को भी तोड़फोड़ डाली। इसको लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर के मुहल्ला साहूकारा स्थित छम्मन वाली पुलिया के समीप नाले के ऊपर पालिका प्रशासन ने पांच दशक पूर्व गरीब महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण कराया था। इसी मुहल्ले के कुछ लोगों ने इन शौचालयों को तोड़कर उसपर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करने के उद्देश्य से 17 जुलाई की रात में दीवार को गिरा दिया वहीं सीट तोड़ दी। इसको लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया। मुहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी से शौचालय की दीवार गिराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व शौचालय की दीवार व सीट को तत्काल सही कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में ईओ ललतेश कुमार सक्सेना ने बताया कि शीघ्र ही गिराई गई दीवार और टूटे शीट को सही करवा दिया जाएगा।

    फोटो-19बीडीएन-12

    घनी बस्ती के बीच में शौचालय की दीवार टूटने पर आखिर हम महिलाएं कहां जाएं। पालिका प्रशासन गरीब असहाय व्यक्तियों की मदद को तमाम ढिंढोरे पीट रही है परंतु महिलाओं को शौच जाने की व्यवस्था ही नहीं। आखिर पालिका प्रशासन बताए की हम कहां जाएं।

    जगदेवी

    फोटो-19बीडीएन-13

    शौचालय तोड़ने की पालिका प्रशासन को लिखित व मौखिक सूचना दी गई जो एक मेज से दूसरी मेज पर पहुंचने के बाद रद्दी की टोकरी में डाल दी गई। महिलाओं की कोई सुनने वाला नहीं है।

    रामकिशोरी देवी

    फोटो-19बीडीएन-14

    दबंग लोग शौचालय की जगह पर कब्जा पर उसके ऊपर अपना मकान बनाने की जुगत में लगे हुए है। इसलिए दीवार तोड़ने पर पालिका प्रशासन ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है।

    रामबेटी देवी

    फोटो-19बीडीएन-15

    शौचालय टूटने के बाद महिलाओं की मजबूरी बन गई है कि नाले के किनारे बैठकर शौच करना जबकि सरकार खुले में शौच न जाएं आदि तरह की घोषणाएं करती है परंतु पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण महिलाओं को खुले में शौच को जाना पड़ रहा है।

    रामबती देवी

    फोटो-19बीडीएन-16

    क्या नगर पालिका महिला शौचालयों को खत्म करना चाहती है? यदि ऐसा है तो दबंगों से क्यों तुड़वा रही है। स्वयं सफाई कर्मचारियों से तुड़वा दें आंख फूटे पीर जाए।

    कांती देवी

    फोटो-19बीडीएन-17

    दुनिया की आधी आबादी को सरकार रुपये खर्च कर महिलाओं को शौचालय घर घर बनवा रही है जिससे कोई महिला घर से बाहर खुले में शौच को जाए परंतु यहां तो पालिका प्रशासन बिल्कुल विपरीत कार्य कर रहा है।

    प्रेमवती

    comedy show banner
    comedy show banner