विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़कियों से लड़के बंधवाएंगे रक्षासूत्र

By Edited By:
Published: Sun, 15 Jun 2014 11:40 PM (IST)

News Article Hero Image

बदायूं : समाज में बढ़ते दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसे घृणित अपराध पर रोकने के लिए भारत स्वाभिमान न्यास के सदस्यों ने चिंतन बैठक की। निर्णय लिया गया कि कस्बों से लेकर गांवों तक जागरूकता पदयात्रा की जाएगी। जिसमें लड़कियों को बहन मानते हुए लड़के रक्षा सूत्र बंधवाएंगे।

मालवीय आवास गृह पर रविवार को भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति की संयुक्त चिंतन बैठक में बढ़ते अपराधों के कारणों पर चर्चा की गई। न्यास के जिला प्रभारी सतेंद्र सिंह यादव ने कहा कि 25 से 30 जून तक कस्बों से लेकर गांवों तक जागरूकता पदयात्रा की जाएगी। युवा कस्बों व गांवों की लड़कियों को बहन मानकर रक्षासूत्र बंधवाएंगे और उनकी सुरक्षा की शपथ लेंगे।

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरसिंह आर्य ने कहा कि स्कूल की जगह गुरुकुल शिक्षा पद्धति को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। वैदिक शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि योग की कक्षाएं अनिवार्य की जानी चाहिए। मृदुलेश यादव ने कहा कि सिनेमा और नाटकों की वजह से देश की संस्कृति नष्ट हो रही है। धूम्रपान और शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। कृष्णलाल आर्य ने गांव-गांव योग की कक्षाएं संचालित कराने का आह्वान किया। बैठक में मुनीष कुमार सिंह, आचार्य प्रताप सिंह, मुकेश पटेल, सर्वेद्र, बलबीर सिंह, सावित्री देवी, ममता देवी, सुरेंद्र शाक्य, गिरधारी सिंह, सिंटू यादव, आदेशा देवी, गजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।