Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिकारियों ने नीलगाय को गोली मारी

    By Edited By:
    Updated: Tue, 13 Mar 2012 06:30 PM (IST)

    Hero Image

    उघैती : थाना क्षेत्र की सीमा में एक बार फिर शिकारियों की बंदूकें नीलगाय पर गरज गई। बेखौफ शिकारियों ने स्वरूपपुर के जंगल में एक नीलगाय को अपनी गोली का शिकार बना लिया। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। तब शिकारी एक बैलगाड़ी से नीलगाय लेकर जा रहे थे। ग्रामीणों की खबर पर पहुंची पुलिस को देखकर शिकारी फरार हो गए। घटना की देरशाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव स्वरूपपुर के जंगल में आधा दर्जन शिकारी आ धमके। शिकारियों ने जंगल में जाल बिछाकर नीलगाय को फांस लिया इसके बाद नीलगाय के गोली मार दी। गोली लगने के साथ ही नीलगाय ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शिकारियों ने मूकबधिर व्यक्ति की बैलगाड़ी में मृतक नीलगाय के शव को रख लिया।

    इधर जंगल में धमाके की आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़ पड़े। मौके पर आकर देखा तो आधा दर्जन अज्ञात शिकारी मृतक नीलगाय को ले जा रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। किसी ने घटना की खबर थाना पुलिस को कर दी। मौके पर पुलिस और ग्रामीणों से घिरता देख शिकारी फरार हो गये। ग्रामीणों की मदद से पुलिस बैलगाड़ी के मूकबधिर मालिक को थाने ले आई थी। एसओ ध्रुव कुमार ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है, उनके आने पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर