विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इविवि (ए) ने किया ट्राफी पर कब्जा

By Edited By:
Published: Fri, 10 Oct 2014 01:52 AM (IST)

जासं, इलाहाबाद : स्व. प्रो. अमरेंद्र प्रताप स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को इलाहाबाद विश्व

News Article Hero Image

जासं, इलाहाबाद : स्व. प्रो. अमरेंद्र प्रताप स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय (ए) ने इलाहाबाद क्रिकेटर्स क्लब को चार विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इविवि ए की ओर से अंबिकेश्वर ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए। इविवि क्रिकेट ग्राउंड पर 60-60 ओवरों के दो दिवसीय मैच के दूसरे दिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ए के विपिन कुमार ने जहां 36 रन की अविजित पारी खेली वहीं विपुल शुक्ला ने 25 रनों की ठोस पारी खेल अहम भूमिका निभाई। इलाहाबाद क्रिकेटर्स क्लब की ओर से शाहनवाज व अभिषेक ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। मैच के पहले दिन यानी बुधवार को इलाहाबाद क्रिकेटर्स की पूरी टीम 40 ओवरों में मात्र 105 रन बनाकर सिमट गई थी। अमर काला ने 30 व प्रथम मिश्रा ने 23 रनों का योगदान किया। इविवि ए के अंबिकेश्वर को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि विमलेश सिंह ने विजेता व उपजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। इस अवसर पर इविवि के क्रिकेट कोच देवेश मिश्रा, सोमेश्वर पांडेय, प्रियंक गुप्ता, एनके शुक्ला आदि उपस्थित थे।

----------------

अंतर विश्वविद्यालयीय खेलों के लिए चयन आज

इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्व विद्यालय व इससे सम्बद्ध कॉलेज के बैडमिंटन (पुरुष व महिला वर्ग)के खिलाड़ियों का चयन होना है। इच्छुक प्रतिभागी एथलेटिक एसोसिएशन के कार्यालय में शुक्रवार को साढ़े दस बजे अपने परिचय पत्र व फीस रसीद के साथ संपर्क कर सकते हैं।

टेनिस(पुरुष वर्ग) तथा वॉलीबाल (पुरुष वर्ग)प्रतियोगिता के लिए इविवि व इससे सम्बद्ध कालेजों के खिलाड़ी भी अपने चयन के लिए शुक्रवार को 11 बजे एथलेटिक एसोसिएशन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

इसी क्रम में हैंडबाल(पुरुष वर्ग)टीम के लिए इविवि तथा इससे सम्बद्ध कालेजों के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल भी किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी इविवि एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव आरके उपाध्याय ने दी।