विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रसार भारती का डीटीएच दिखाएगा फ्री टू एयर चैनल

By Edited By:
Published: Sun, 24 Mar 2013 09:56 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 24 Mar 2013 09:57 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

आशुतोष तिवारी, इलाहाबाद : मनोरंजन की दुनिया में सेट टॉप बाक्स और डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) को लेकर मचे घमासान को दरकिनार करें। अब बुद्धू बक्सा यानी प्रसार भारती भी अब अपना तेवर दिखाने जा रहा है। प्रसार भारती के डीडी डायरेक्ट प्लस से मुफ्त में दर्जनों निजी चैनल का आनंद उठाया जा सकेगा। इसमें गीत संगीत से लेकर प्रादेशिक समाचार चैनल भी शामिल हैं।

इस समय लगभग हर घर में सेट टॉप बॉक्स को लेकर चर्चा चल रही है। केबल आपरेटर अपनी शर्ते व मासिक किराया जैसे नियम कानून बताने में कोताही कर रहे हैं। डीटीएच आपरेटरों ने भी दाम बढ़ाना शुरू कर दिया है। इन सबके बीच प्रसार भारती खुद को फिर से स्थापित करने की कवायद में है। उसने अपनी डीटीएच सेवा में अपने विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल के साथ ही फ्री टू एयर निजी चैनल भी शामिल किया है। प्रसार भारती के एक अधिकारी के अनुसार ईटीवी, एमजीएम, यूटीवी के साथ ही स्टार के कई फ्री टू एयर चैनल इसके माध्यम से आसानी से देखे जा सकते हैं।

------

इनका उठा सकेंगे आनंद

. एमजीएम

. यूएमवी

. ईटीवी के सारे चैनल

. डीडी न्यूज

. सभी म्युजिक चैनल

--------

प्रसार भारती कर्मी भी मैदान में

सेट टाप बाक्स को लेकर मची गदर के बीच प्रसार भारती अपनी डीटीएच सेवा को घर-घर पहुंचाने की कवायद में जुट गया है। अपने वितरकों के साथ ही प्रसार भारती ने संवाद सूत्रों व अन्य कर्मियों को भी डीडी डायरेक्ट प्लस की बुकिंग की छूट दे दी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर