Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    40 साल खाया सेना का नमक, मौका मिला तो लड़ने जाएंगे : जमीरउद्दीन

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Sun, 02 Oct 2016 06:45 PM (IST)

    लेफ्टिनेंट जनरल रहे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने कहा कि सेना का 40 साल नमक खाया है। मौका मिला तो फौज के साथ लडऩे जाएंगे।

    अलीगढ़ (जेएनएन)। सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने कहा कि अगर उन्हें अभी भी मौका मिला तो वे फौज के साथ लडऩे जरूर जाएंगे। सेना का 40 साल नमक खाया है। सेना के साथ लडऩा फख्र की बात होगी। भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की कुलपति ने जमकर तारीफ की। बोले, इससे पाकिस्तान के आतंकवादी शिविर अब सीमा से पीछे चले जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें- राहुल भी आये मोदी के साथ, कहा- ढाई साल में पहली बार किया अच्छा काम

    पाकिस्तान से 1965 का युद्ध लड़ चुके कुलपति ने एएमयू के गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि इंडिया ने जो किया, बिल्कुल ठीक किया और सही समय पर किया। सर्जिकल स्ट्राइक का तरीका भी यही है कि कमांडो भेजिए और मार के आ जाइए। देश में सबसे अच्छा ऑर्गनाइजेशन फौज ही है, जो देश के लिए खड़ी हुई है। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान कुछ कर सकता है? इस सवाल पर कुलपति ने कहा कि उसमें हिम्मत नहीं है कि कुछ करे। यह पहली कार्रवाई नहीं है। पहले भी छिटपुट कार्रवाई हुई हैं। इस बार बड़ी कार्रवाई हुई है। अब सेना के सामने चुनौती होंगी। चौकन्ना रहने की जरूरत है। सरकार को सेना की वेतन आयोग से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि कई साल से सेना जरूरी हथियार मांग रही है, वे उपलब्ध कराए जाएं। जिन हथियारों को डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान विकास संगठन) नहीं बना सकता, उन्हें खरीदा जाए। एक सवाल के जवाब में कुलपति ने कहा कि पाकिस्तान व ङ्क्षहदुस्तान में बेहतर रिश्ते तभी बनेंगे, जब दोनों ओर से पहल होगी।

    comedy show banner
    comedy show banner