यह टमाटर करेगा मालामाल
गुणातीत ओझा, अलीगढ़ : खो रहे देशी टमाटर के अस्तित्व को बचाने के लिए चंद्र शेखर आजाद विवि कानपुर ने टमाटर का अनोखा बीज (पी-6) ईजाद किया है। टमाटर की खेती करने वाले किसान हाईब्रिड टमाटर को ज्यादा प्रमुखता देने वाले किसानों को पी-6 अवश्य प्रभावित करेगा।
चंद्र शेखर आजाद विवि की ओर से ईजाद देशी टमाटर के बीज पी-6 ने हाइब्रिड बीजों को पछाड़ दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र छेरत पर जिले के किसानों को टमाटर के बीज (पी-6) के लाभों के बारे में बताया जा रहा है।
पी-6 के फायदे : टमाटर के हाईब्रिड बीजों का दाम एक लाख रुपये प्रति किलो तक होता है। पी-6 का दाम मात्र 15 हजार रुपये प्रति किलो है। हाइब्रिड टमाटर की खेती करने में ज्यादा लागत आती है, ज्यादा फर्टिलाइजर के इस्तेमाल के बाद हाइब्रिड टमाटर की पैदावार ज्यादा हो पाती है, जबकि पी-6 टमाटर के बीज से किसान कम लागत में बेहतर खेती कर सकते हैं। इसे फर्टिलाइजर की कोई जरूरत नहीं है। जैविक खाद ही पी-6 बीज से खेती के लिए पर्याप्त है।
अलीगढ़ में प्रयोग : कृषि विज्ञान केंद्र छेरत के वैज्ञानिकों ने जिले के छह किसानों के यहां टमाटर की पी-6 बीज का प्रयोग किया गया। एक हेक्टेयर में हाइब्रिड बीज की 250 ग्राम की खपत होती है और पी-6 बीज एक हेक्टेयर में 500 ग्राम लगता है। पी-6 की खेती से किसानों को प्रति हेक्टेयर 2,07,850 रु. का फायदा हुआ वहीं हाइब्रिड बीज से की गई खेती 1,75,080 रु. तक सिमट कर रह गया।
बनी रहेगी उर्वरा शक्ति :
हाईब्रिड टमाटर की खेती में अधिक मात्रा में फर्टिलाइजर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति खोती जाती है। वहीं पी-6 की खेती में फर्टिलाइजर के इस्तेमाल की जरूरत नहीं है, जैविक खाद से मिंट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है।
स्वादिष्ट भी है
पी-6 और हाइब्रिड बीज के टमाटर के स्वाद में जमीन आसमान का अंतर होता है। पी-6 टमाटर पतले गूदे वाला, पानी की मात्रा ज्यादा, मध्यम आकार व खंट्टापन लिए होता है। हाइब्रिड बीज के टमाटर में गूदा मोटा, पानी कम व खंट्टापन न के बराबर होता है।
इनका कहना है..
टमाटर के शंकुल प्रजातियों में पी-6 अब तक की सबसे अच्छी वेरायटी है। इसकी खेती करने से किसानों को निश्चित ही कम लागत में ज्यादा आमदनी होगी।
-डॉ. सुधीर सारस्वत, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र छेरत
गुणातीत..... सुरेश
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।