विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीरेंद्र ने बिना लड़े जीत ली कुश्ती

By Edited By:
Published: Mon, 18 Feb 2013 12:50 AM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2013 12:51 AM (IST)

News Article Hero Image

संवाददाता, इगलास : नगर के लख्खी मेले में हुए कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती कुंवरपुर के पहलवान वीरेंद्र ने बिना लड़े ही जीत ली।

वसंत उत्सव पर हुए इस कुश्ती दंगल का की शुरुआत चेयरमैन पति हरीश शर्मा व नंदकुमार शर्मा ने किया। इस मौके उन्होंने कुश्ती को बृज की धरोहर बताया। कुश्ती दंगल में दूर-दराज से आये पहलवानों ने अपने दांव आजमाये। आखिरी कुश्ती के लिए दंगल में उतरे कुंवरपुर (हाथरस) के पहलवान वीरेंद्र से कोई भी प्रतिभागी हाथ मिलाने के लिए नहीं आया। इस पर दंगल आयोजकों ने उन्हें विजेता घोषित कर दिया। विजेता को 51 सौ रुपये व पगड़ी बांध कर सम्मानित किया। वहीं दूसरे नंबर की कुश्ती का रोचक मुकाबला अलीगढ़ के पहलवान ब्रजेश व तिरवाया के पहलवान सोनू के बीच हुआ। दोनों ही पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दोनों 11-11 सौ रुपये दिये गये। रेफरी की भूमिका शिवलाल ने अदा की। इस मौके पर मुकेश शर्मा, कोमल शर्मा, पप्पू चौधरी, गौरव, विशाल, वीरेन्द्र बघेल, योगेश अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता आदि थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।