विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयोध्या को मीठा जहर दे रही केंद्र सरकार

By Edited By:
Published: Mon, 08 Apr 2013 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2013 01:02 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, आगरा: रामलला के मंदिर के निर्माण को कुंभ में लिया गया संतों का संकल्प रविवार को यहां विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश जी ने दोहराया। कहा कि केंद्र सरकार रामलला के मंदिर पर तुष्टिकरण की राजनीति कर अयोध्या को 'शुगर कोटेड' (मीठा) जहर देना चाह रही है। अब हिंदू विजय मंत्र के जाप से मंदिर बनाने की ताकत जुटाएंगे।

रविवार को बल्केश्वर में आयोजित हवन यज्ञ में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने राम जन्म स्थान की स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुस्लिम या बैरागियों ने भी जमीन के बंटवारे की बात नहीं कही, लेकिन सरकार जमीन बांटना चाहती है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह केंद्र सरकार का साथ दे रहे हैं। जन्मस्थान पर मुस्लिमों को जबरन जमीन देकर वहां माहौल खराब करने की कोशिश है। एक रिटायर्ड जज केंद्र सरकार के प्रतिनिधि बनकर इस काम में लगे हुए हैं। वे राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के पास प्रस्ताव लेकर पहुंचे थे कि एक कोने में बाबर के विजय प्रतीक के रूप में मस्जिद बनवा दी जाए, बाकी जमीन पर मंदिर बना लें।

दिनेश जी ने बताया कि संतों ने साफ कह दिया कि है कि वहां सिर्फ मंदिर ही बनेगा। एक मंजिल बन भी चुकी है। 7 फरवरी 2013 को कुंभ में संतों ने संकल्प लिया था। अब उसका पालन करना है। 11 अप्रैल से 13 मई तक देश भर में हिंदू 13 मालाओं का विजय मंत्र 'श्री राम जय राम जय जय राम' का जाप करेंगे। 11-12 जून को हरिद्वार में संतों का मार्गदर्शक मंडल आगे की रणनीति तय करेगा। इसी मंत्र की ताकत से हिंदुओं ने विवादित ढांचे को थोड़ी ही देर में ढहा दिया था।

प्रेसवार्ता में मेयर इंद्रजीत आर्य, सांसद रामशंकर कठेरिया, विहिप के महानगर अध्यक्ष शशि अग्रवाल सीए, प्रांत संगठन मंत्री राघवेंद्र सिंह, बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख रामकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर