विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब आप बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं गूगल मैप का प्रयोग

By Babita kashyapEdited By:
Published: Fri, 17 Jul 2015 02:11 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2015 02:17 PM (IST)

किसी भी सवाल का जवाब ढूंढऩा हो या फिर कहीं जाना हो, आप सबसे पहले गूगल करते हैं, इतना ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

किसी भी सवाल का जवाब ढूंढऩा हो या फिर कहीं जाना हो, आप सबसे पहले गूगल करते हैं, इतना ही नहीं विश्वभर के किसी भी अनजान देश और शहर में घूमने जाना हो या किसी भी कारणवश यात्रा करनी पड़े तो ऐसे में गूगल मैप बहुत उपयोगी साबित होता है। गूगल मैप से जगह का पता, दिशा सबकुछ उपलब्ध हो जाता है, लेकिन यह आप तभी कर सकते हैं जब तक आपके पास इंटरनेट कनेक्शन है। जरा सोचिए! आपने किसी अनजान देश में जाने का सोचा और गूगल मैप की सहायता से अपनी ट्रिप प्लान भी कर ली। पर ये क्या! इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध नहीं है, अब आप क्या करेंगे? कैसे उस जगह तक पहुंचेंगे, यकीनन इस सिचुएशन में आप खुद को लाचार महसूस कर रहें होंगे और सोचेंगे क्या फायदा ऐसी टेक्नोलॉजी का, जिसमें बिना इंटरनेट आप अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच सकते,पर नहीं जनाब, ऐसा कुछ नहीं है। अब आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी गूगल मैप का ऑफलाइन यूज कर सकते हैं, इसकी मदद से आप एक कस्टम मैप तैयार कर अपने स्मार्टफोन के गूगल ड्राइव या फिर कंप्यूटर में सेव भी कर सकते हैं। चलिए आज आपको बताते हैं कि कैसे ऑफलाइन यूज के लिए गूगल मैप्स को सेव करना चाहिए। इसकी स्टेप बाय स्टेप जानकारी पाने के लिए, इस वीडियो पर क्लिक करें: