विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यह कंपनी दे रही 56 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 जीबी डाटा प्रतिदिन

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 26 Oct 2017 04:40 PM (IST)Updated: Thu, 26 Oct 2017 05:00 PM (IST)

प्राइस वॉर के बीच जहां एक तरफ कंपनियां कम कीमत में ज्यादा डाटा और कॉलिंग वाले पैक्स लॉन्च कर रही ...और पढ़ें

यह कंपनी दे रही 56 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 जीबी डाटा प्रतिदिन
यह कंपनी दे रही 56 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 जीबी डाटा प्रतिदिन

नई दिल्ली (जेएनएन)। टेलिकॉम सेक्टर की दो कंपनियों ने एक नया प्लान और नई सर्विस पेश की है। जहां टाटा डोकोमो ने यूजर्स के लिए 349 रुपये का प्लान पेश किया है जिसके तहत अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 1 जीबी 2जी/3डी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। वहीं, एयरसेल ने एक मोबाइल बैकअप सॉल्यूशन सर्विस पेश की है। इसके तहत यूजर्स क्लाउड पर अपने स्मार्टफोन का बैकअप रख पाएंगे।

टाटा डोकोमो का नया प्लान:

349 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 1 जीबी 2जी/3डी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। आपको बता दें कि इसमें वॉयस कॉल्स केवल होम सर्किल में ही की जा सकेंगी। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की होगी। इस प्लान की कीमत अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न होगी। उदाहरण के तौर पर कुछ सर्किल्स में इस प्लान की कीमत 356 रुपये होगी। यह प्लान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात और केरल में वैध होगा।

इस प्लान के साथ कुछ लिमिट भी दी गई हैं। इसके तहत यूजर्स अपने होम सर्किल में किसी भी नेटवर्क पर 8000 मिनट तक कॉलिंग कर पाएंगे। लिमिट खत्म हो जाने के बाद यूजर्स को 30 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा। वहीं, 1 जीबी डाटा प्रतिदिन लिमिट खत्म हो जाने के बाद यूजर्स को 10 पैसा प्रति एमबी चार्ज देना होगा। आपको बता दें कि यह प्लान नए व पुराने यूजर्स के लिए वैध होगा।

एयरसेल मोबाइल बैकअप सॉल्यूशन सर्विस:

इस सर्विस के तहत एयरसेल यूजर्स को उनके कॉन्टैक्ट, मैसेजेज, इमेजेज, वीडियोज, ऑडियोज और अन्य फाइल्स के बैकअप की अनुमति दे रही है। इस सर्विस के लिए यूजर्स को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। यूजर्स 2 जीबी तक डाटा स्टोर कर पाएंगे। यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने मोबाइल कनेक्ट पिन-बेस्ड ऑथेंटिकेशन को इंटीग्रेट किया है। यह मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन उपलब्ध कराता है।

एयरसेल यूजर्स इस बैकअप सर्विस को एयरसेल मोबाइल एप के जरिए इस्तेमाल कर पाएंगे। फिलहाल यह सर्विस केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। इसे जल्द ही iOS और विंडोज फोन के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

गूगल ने पेश किया Android 8.1 OREO का डेवलपर प्रीव्यू, जानें खासियतें

वोडाफोन ने पेश किया 69 रुपये का SuperWeek प्लान, मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग समेत डाटा

ये हैं दुनिया के 10 बेहतरीन स्‍मार्टफोन्स जो आपकी लाइफ बना देंगे आसान 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।