विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब हैकिंग के बारे में यूजर्स को नोटिफाइ करेगा याहू

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 26 Dec 2015 11:40 AM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2015 10:42 AM (IST)

यदि आप याहू के यूजर हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। याहू ने हैकर्स की गतिविधियों को देखते हुए आपको अलर्ट भेजने की योजना बनायी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल व सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और Twitter के बाद यह याहू की बारी है इसने अपने यूजर्स से वादा किया है कि, यदि उनके अकाउंट पर हैकर्स की नजर होगी तो यह अलर्ट भेजेगा।

Guardian के अनुसार, Yahoo के चीफ इंफो सेफ्टी ऑफिसर बॉब लॉर्ड ने इस नये बदलावा के बारे में ब्लॉग के जरिये बताया है। बॉब लॉर्ड ने कहा, ‘जब भी आपके अकाउंट की ओर हैकर्स बढ़ेंगे याहू आपको नोटिफाइ करेगा।

लॉर्ड ने आगे बताया, ‘हम इन नोटिफिकेशंस को इस ऑर्डर में नोटिफाइ करेंगे कि हमारे यूजर्स अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिए कदम उठा सके।‘

फेसबुक व Twitter ने भी अक्टूबर में इसी तरह का घोषणा किया था।

Yahoo update: अब याहू मेल से एक्सेस कर सकेंगे जीमेल