विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुछ मोटोजी हैंडसेट में खराबी, कंपनी ने मांगे वापस

By Edited By:
Published: Wed, 04 Jun 2014 01:39 PM (IST)

मोटोरोला ने इस साल जिस मॉडल से स्मार्टफोन के मार्केट में प्रवेश लिया था उससे संबंधित एक खास घोषणा की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मोटोरोला ने इस साल जिस मॉडल से स्मार्टफोन के मार्केट में प्रवेश लिया था उससे संबंधित एक खास घोषणा की है। मोटो जी से इस साल मार्केट में अपनी पहचान बनाने के बाद कंपनी ने हाल ही में बाजार में बिकने के लिए भेजे गए मोटो जी मॉडलों को वापस मंगवाया है। कंपनी का कहना है कि इन सभी मॉडलों के आईएमईआई नंबरों में कुछ दिक्कत देखने को मिली है जिस कारण इन्हें ठीक करने के लिए मोटोरोला के इकलौते इंटरनेट फुटकर विक्रेता फ्लिपकार्ट से सारे मॉडल वापस भेजने को कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार मोटो जी इस्तेमाल करने वाले कुछ ग्राहकों को मॉडल में नेटवर्क संबंधी दिक्कतें देखने को मिली हैं। जिस कारण हैंडसेट निर्माता ने सभी मॉडलों को वापस विनिर्माण के लिए मांगा है। कंपनी के अनुसार यह दिक्कत सभी मोटो जी मॉडलों में नहीं है। यह सिर्फ उन डिवाइस में है जिनका आईएमईआई नंबर 3533 से शुरू होता है।

इस कार्य को सफल बनाने के लिए कंपनी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी घोषणा की है जिसमें यह कहा गया है कि कुछ प्रोग्रामिंग दिक्कतों के कारण कंपनी कुछ मोटो जी मॉडलों का विनिर्माण करेगी। कंपनी ने इस संदर्भ में दिक्कत से प्रभावित हुए ग्राहकों को फ्लिपकार्ट के जरिए ई-मेल भी भेजा है।

इसके साथ ही फ्लिपकार्ट उन गाहकों को 1,200 रु. का कैशबैक कर रहा है जिन्होंने यह डिवाइस क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदा था।

पढ़ें: मोटो ई का नया स्टॉक आया

पढ़ें: फ‌र्स्ट टाइम यूजर को पसंद आएगा मोटोरोला का मोटो ई