विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ‌र्स्ट टाइम यूजर को पसंद आएगा मोटोरोला का मोटो ई

By Edited By:
Published: Mon, 19 May 2014 01:25 PM (GMT+05:30)

हाल ही में भारत में लांच हुए मोटोरोला कंपनी के एंट्री लेवल स्मार्टफोन मोटो ई की बाजार में काफी चर्चा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में भारत में लांच हुए मोटोरोला कंपनी के एंट्री लेवल स्मार्टफोन मोटो ई की बाजार में काफी चर्चा है। आइये जानते हैं मोटो ई के कुछ फीचर्स के बारे में जो आपको इस मॉडल में निवेश करने में मदद करेगा।

मोटोरोला का मोटो ई एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। एंट्री लेवल होने के बावजूद भी इसमें वे सभी विशेषताएं हैं जो इसे एक बेसिक मोबाइल से काफी ऊपर पहुंचाती है। इसकी कीमत केवल 6,999 रुपये है।

डिजाइन व लुक्स

अपने पिछले मॉडल मोटो जी व मोटो एक्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने मोटो ई को भी तकरीबन वही लुक्स दिए हैं। मोबाइल के बैक कवर को रफ इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। डिवाइस पर नैनो कोटिंग भी की गई है जो इसे धूल-मिट्टी व पानी से बचाता है। इसके डिजाइन व लुक्स को देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि इतने अच्छे लुक्स इस दाम में मिलना मुश्किल है।

स्मूद डिस्प्ले

यदि मोबाइल के डिसप्ले की बात करें तो 4.3 इंच का स्क्रीन आपको 960X540 पिक्सल का रेजोल्यूशन देता है। मोटो ई का क्यूएचडी डिस्प्ले कॉरनिंग गोरिल्ला ग्लास-3 पर बना है यानि कि आपको इस डिवाइस पर स्क्रीन सेवर का खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। इसका टच भी उम्मीद से अच्छा पाया गया है जिसकी मदद से इसकी बिक्री भी अच्छी हो सकती है।

हार्डवेयर बनाएगा पावरफुल

अपने यूजर्स को पावरफुल स्पीड का वादा देते हुए कंपनी ने मोटो ई में 4.4 किटकैट ओएस एंड्रायड के लेटेस्ट वर्जन के साथ-साथ 1.2 गीगा हर्ट्ज डुअल-कोर स्नैपड्रैगन 200 सीपीयू प्रोसेसर डाला है। इसके साथ ही डिवाइस में 1 जीबी रैम भी मौजूद है जो इसके फीचर्स को आसानी से चलने में मदद करने में सक्षम साबित हो सकती है।

हाइ-रेंज प्रोसेसर व रैम का यह जोड़ आपको एंट्री लेवल के स्मार्टफोन में भी आधुनिक स्पीड का अनुभव दे सकता है।

फ्रंट कैमरे की कमी

मोटो ई में अनगिनत फीचर्स होने के बावजूद भी यदि यूजर किसी बात से उदास हो सकते हैं तो वह यह कि डिवाइस में फ्रंट कैमरा नहीं है। 5 मेगापिक्सल का टच फोकस कैमरा आपको औसत मात्रा की इमेज क्वालिटी दे सकता है। मोबाइल में फ्लैश की कमी भी इसका एक निगेटिव प्वाइंट बन सकती है।

यदि आप पहली बार स्मार्टफोन चलाने जा रहे हैं तो यह मोबाइल आपकी पहली पसंद बन सकता है क्योंकि इतने कम दाम में शायद ही कोई डिवाइस इतने फीचर्स के साथ आता है। लेकिन यदि आप पहले भी स्मार्टफोन चलाते आए हैं और तो इसके कैमरे की कुछ कमियां आपको इसे लेने से पहले सोच में डाल सकती हैं।

पढ़ें- मोटो एक्स पर एक्सचेंज ऑफर

पढ़ें- मोटरोला ने लांच किया मोटो ई