विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोटोरोला ने लॉंच किया 'मोटो ई' केवल 6,999 रुपये में

By Edited By:
Published: Wed, 14 May 2014 02:59 PM (IST)

'मोटो जी' को मिली भारी सफलता के बाद अब मोटोरोला ने एंट्री लेवल स्मार्टफोन 'मोटो ई' को भी मार्केट में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

'मोटो जी' को मिली भारी सफलता के बाद अब मोटोरोला ने एंट्री लेवल स्मार्टफोन 'मोटो ई' को भी मार्केट में सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। अपने नए स्मार्टफोन को लॉंच करते हुए कंपनी ने इसे केवल 6,999 रुपये के साधारण दाम के साथ भारतीय बाजार में उतारा है।

कंपनी के मुताबिक 'मोटो ई' पहला ऐसा स्मार्टफोन साबित होगा जो इतने कम दाम में भी अनगिनत विशेषताओं से लोगों का मनोरंजन करेगा। लॉंच के दौरान मोटोरोला के कॉर्पोरेट वाइज प्रेजिडेंट ने कहा, 'मोटो ई से जुड़ा हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़कर उन्हें बेसिक फीचर्स से कुछ बढ़कर देने का है। मोटो ई उन्हें सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर दोनों मामलों में अच्छा अनुभव प्रदान करने में सक्षम साबित होगा'।

मोटोरोला का यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन आपको ढेरों नए फीचर्स चलाने का मौका देता है। 4.3 इंच का डिस्प्ले आपको 960Xड्डद्वश्च;540 पिक्सल का रेजोल्यूशन देता है। डिवाइस को पॉवरफुल बनाने के लिए कंपनी ने इसमें 4.4 किटकैट ओएस एंड्रायड के लेटेस्ट वर्जन के साथ 1.2 गीगा हर्ट्ज डुअल-कोर स्नैपड्रैगन 200 सीपीयू प्रोसेसर व 1 जीबी रैम डाली है। यह जोड़ आपको एंट्री लेवल के स्मार्टफोन में भी आधुनिक स्पीड का अनुभव दे सकता है।

अपने यूजर्स की जरूरत को देखते हुए कंपनी ने इस बार अपने नए मॉडल में माइक्त्रो 'एसडी' स्लॉट भी रखा है जो कि 'मोटो जी' व 'मोटो एक्स' में मौजूद नहीं था। इस मेमोरी स्लॉट की मदद से आप 4 जीबी की इंटरनल मेमोरी को 32 जीबी तक आसानी से बढ़ा सकते हैं।

डुअल सिम वाला मोटो ई आपको 5 मेगापिक्सल का टच फोकस कैमरा देता है लेकिन इस मॉडल में एलईडी फ्लैश नहीं है। इसके साथ ही मोटरोला का यह मॉडल आपको फ्रंट कैमरे की भी सुविधा नहीं देता। कंपनी के अनुसार 1980 एमएएच वाली बैट्री आसानी से आपका पूरा दिन निकाल सकती है। इसके अलावा मोटरोला से डिवाइस में एक 'एलर्ट एप' भी डाला है जो आपको आपातकालीन स्थिति में मदद कर सकती है।

अब आप भी 'मोटो ई' को आसानी से ऑनलाइन रिटेल स्टोर 'फ्लिपकार्ट' पर खरीद सकते हैं। 6,999 रुपये के साधारण दाम के साथ साइट पर आपको मेमोरी कार्ड व और भी अन्य सहयोगी उपकरणों पर छूट भी मिल सकती है।