यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोटो ई का नया स्टॉक आया, बिक्री आज से
अफगानिस्तान के हेरात स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले की खबर है। भारतीय वाणिज्य दूतावास पर फायरिंग हो रही है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते भारत में लांच होने के बाद मोटोरोला मोटो ई पलक झपकते ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया। यूजर्स की मांग देखते हुए अब ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट इसका नया स्टॉक लाई है, जिसकी बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी।
भारतीय बाजार में मोटो ई पिछले सप्ताह ही लांच हुआ है। लांचिंग के महज 16 घंटे के अंदर यह आउट ऑफ स्टॉक हो गया। हालांकि बाद में सीमित संख्या में इसका स्टॉक लाया गया, लेकिन वह भी तुरंत बिक गया।
मोटो ई की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। इतनी कीमत में इसमें 4.3 इंच का क्यूएचडी डिसप्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज ड्युअल-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 1980 एमएएच बैटरी जैसी खूबियां दी गई हैं।
नौ रंगों में उपलब्ध
बाजार में अब नौ रंगों में मोटो ई उपलब्ध होगा। इनमें लेमन, टर्कोइश, रेस्पबेरी, वॉयलेट, चॉक, रॉयल ब्लू, स्पियरमिंट, चेरी व लाइकोराइस जैसे रंग शामिल होंगे। इन सभी रंगों के पैनल कवर ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट के पास 899 रुपये प्रति कवर की कीमत पर मिलेंगे। जिन ग्राहकों ने लांचिंग के दिन मोटो ई को खरीदा था, उनके लिए कंपनी विशेष डिस्काउंट भी देगी। इसके लिए ग्राहकों के ई-मेल आईडी पर न्यौते भेजे गए हैं।
