विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब पासवर्ड नहीं बल्कि 'टैटू' से करें मोटो एक्स को अनलॉक

By Edited By:
Published: Wed, 23 Jul 2014 05:08 PM (IST)

कितना अच्छा होता यदि आपका डिवाइस आपके हाथ लगते ही 'अनलॉक' हो जाए और आपके अलावा उसे कोई और खोल भी ना सके।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कितना अच्छा होता यदि आपका डिवाइस आपके हाथ लगते ही 'अनलॉक' हो जाए और आपके अलावा उसे कोई और खोल भी ना सके। अभी तक आपने विभिन्न कंपनियों द्वारा डिवाइस को अनलॉक करने के विभिन्न तरीके देख हैं जैसे कि 'मेज लॉक पैटर्न', 'थंब लॉक' व और भी अनलॉक करने की तकनीकें लेकिन क्या एक टैटू की मदद से एक स्मार्टफोन को अनलॉक करते हुए देखा है..?

मोटोरोला कंपनी ने खासतौर पर अपने स्मार्टफोन मोटो एक्स को अनलॉक करने की यह नई तरकीब निकाली है। अब आपको अपने मोटो एक्स को अनलॉक करने के लिए न ही किसी पासवर्ड की जरूरत है और न ही किसी पैटर्न की। आपके हाथ पर बनाया गया एक 'टैटू' उसे अनलॉक करेगा।

जी हां, मोटोरोला कंपनी ने मोटो एक्स को अनलॉक करने के लिए एक डिजिटिल टैटू की सुविधा प्रदान की गई है जिसे इस्तेमाल करना काफी आसान व दिलचस्प है। आपके शरीर पर बने टैटू पर जब आप अपने मोटो एक्स के पिछले भाग को रखेंगे तो वो पल झपकते ही अनलॉक हो जाएगा। कंपनी के अनुसार यह एक खास तरह की 'एनएफसी' कनेक्टिविटी की मदद से किया जाएगा।

कंपनी द्वारा लांच की गई ये नई तकनीक उन लोगों के लिए और भी फायदेमंद साबित होगी जो अपने डिवाइस में मौजूद गुप्त जानकारी को किसी के भी साथ बांटना नहीं चाहते। इस तकनीक के होने पर आपके अलावा कोई भी दूसरा इंसान आपके मोटो एक्स को अनलॉक नहीं कर सकता।

पढ़ें: सुलझ गयी मोटो जी हैंडसेट की तकनीकी खराबी

पढ़ें: मोटो ई, जी व एक्स पर किटकैट अपडेट शुरू